पार्टी है तो हम हैं- इस भाव से कार्य करें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता – प्रदेश मंत्री पाण्डेय,दायित्व बोध के साथ जिम्मेदारियों का करे निर्वहन – देव कुमार।

पार्टी है तो हम हैं- इस भाव से कार्य करें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता – प्रदेश मंत्री पाण्डेय,दायित्व बोध के साथ जिम्मेदारियों का करे निर्वहन – देव कुमार।
सीधी। भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठक मधुर मिलन पैलेस जमोडी में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा एवं इंद्र शरण सिंह चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि बूथ समिति का परीक्षण, त्रिदेव एवं पन्ना समितियों की सक्रियता बढ़ाएं मंडल के अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी। 21 और 22 को जिले के सभी मंडलों की बैठक, 23 व 24 को शक्ति केंद्रों की बैठक अनिवार्य रूप से संपन्न करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 98 एपिसोड रविवार 26 फरवरी को प्रातः 11 बूथों पर सुने एवं संगठन एप्स पर डाउनलोड भी करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वा एपिसोड भव्य और ऐतिहासिक हो, इसकी अभी से योजना और रचना करें।
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिले के संगठन प्रभारी श्री पाण्डेय ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षो एवं मण्डल प्रभारियों की क्लास लेते हुए एक एक चीज को बारिकी से समझाया। 127 शक्ति केंद्र और 1036 बूथ हमारे टारगेट में होने चाहिए। पार्टी है तो हम हैं, इस भाव से सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रम और गतिविधियों को निष्ठा पूर्वक संपादित करें। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शक्ति केंद्रों पर होनी है। पंच परमेश्वर पार्टी के आधार हैं।
अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी दायित्व बोध के साथ अपने जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। शक्ति केंद्र, त्रिदेव, आजीवन सहयोग निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रचार करते हुए उसका लाभ सुनिश्चित करने में अपनी सहभागिता निभाएं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में संपन्न होने वाले चुनावों के लिए अभी से एक्शन मोड में आ जाएं। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में पार्टी की कार्य योजना से जुटे। स्वागत भाषण जिले के महामंत्री विवेक कोल और आभार प्रदर्शन सेमरिया मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष में डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्रीश मिश्रा, जिला महामंत्री अशोक पटेल, प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मंत्री अखिलेश पांडे, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, ज्योति कुशवाहा, राकेश सिंह रिंकू, सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मनीला सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, लोरिक प्रसाद यादव, चंद्रपाल सिंह उईके, आगा मंसूर अली खान, मण्डल अध्यक्षों में अम्बूज सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी छोटू, सूर्य प्रताप सिंह, संदीप शर्मा, विक्रांत सोनी, कपूर चंद साहू, श्रवण चौबे, कमलेश्वर गौतम, श्याम लाल यादव, गणेश पाठक, रामेश्वर सिंह, आकाश मिश्रा, राम सजीवन कचेर, रामकृष्ण पटेल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया और अतिथियों का पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण से स्वागत किया