मध्यप्रदेश

पत्रकार वार्ता आयोजित कर कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर प्रदेश के विकास की जगह विनाश करने का आरोप।

पत्रकार वार्ता आयोजित कर कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर प्रदेश के विकास की जगह विनाश करने का आरोप।

शिवराज सिंह की विश्वासघात की भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी:- कांग्रेस।

18 साल की अपनी सरकार का हिसाब दे शिवराज सिंह:- ज्ञान सिंह।

इनकी भी रही उपस्थिति

प्रवक्ता आकाश राज पांडे पंकज सिंह उपाध्यक्ष दिलीप सितानी महामंत्री नवीन सिंह, भूपेंद्र सिंह दिनेश पाठक, जय सिंह,दया शंकर वर्मा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया उसी तारतम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जवाहर कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित कर शिवराज सिंह की सरकार पर ताबड़तोड़ आरोप लगाए,पत्रकार वार्ता में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है जिसे जनता ने फजीहत यात्रा बना दिया है अब इन घोटाले वालों को जनता प्रदेश की सत्ता से बेदखल करेगी और शिवराज सिंह चौहान के विश्वासघात की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी, कमलनाथ जी की 15 महीने की सरकार से हिसाब मांगने वाले शिवराज सिंह से जनता हिसाब मांग रही है 195 महीने की सरकार का हिसाब,भाजपा की तथाकथित विकास यात्रा को मध्य प्रदेश की जनता ने निकास यात्रा बना दिया है मध्य प्रदेश के इतिहास में इससे ज्यादा असफल और धिक्कार पाने वाली यात्रा और कोई नहीं रही कोई जिला ऐसा नहीं रहा जहां भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का जनता ने विरोध नहीं किया हो,कहीं यात्रा को काले झंडे दिखाए गए,कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही भ्रष्टाचार की शिकायत की,कहीं पर अश्लील नृत्य करके भीड़ जुटाने की कोशिश की गई,जगह-जगह जनता शिकायत कर रही है बिजली नहीं है,पानी नहीं है,प्रधानमंत्री आवास का पैसा नहीं आया है,फसल बीमा नहीं मिल रहा है किसानों की हालत खराब है सीधी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जब लोगों ने अपनी समस्या सुनाई तो उन पर लाठीचार्ज किया गया,उज्जैन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दिल्ली से आई एक महिला पत्रकार के साथ अत्यंत अशोभनीय व्यवहार किया गया,जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूरी भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि 18 साल की भाजपा सरकार, 215 महीने की भाजपा सरकार, और 195 महीने से शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं जो जनता को हिसाब नहीं दे रहे उनके द्वारा कोई भी कार्य ऐसा नहीं किया गया जो बताने लायक हो,शिवराज 18 साल का हिसाब नहीं दे रहे जबकि कमलनाथ जी खुले मंच से चुनौती दे रहे हैं कि शिवराज जी मंच पर खड़े हो जाइए आप अपने 18 साल का हिसाब दीजिए मैं अपने 15 महीने का हिसाब दूंगा।जहां विकास के लिए सरकार को जवाब देना चाहिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विपक्ष से ही सवाल करके अपना मजाक बना रहे 2018 में जनता का वोट 5 साल के लिए कांग्रेस को मिला था लेकिन सरकार भाजपा ने गिराई कांग्रेश के शेष वचन पूरे करने की जवाबदारी भाजपा की है किसान कर्ज माफी क्यों बंद की, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1000 क्यों नहीं की गई,गौशाला निर्माण क्यों बंद किया गया,₹100 में 100 यूनिट बिजली क्यों बंद की गई,भाजपा को 18 साल का हिसाब देना चाहिए इसके बाद वह कांग्रेस से सवाल पूछे। प्रदेश में एक ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री है जिसे लोग घोषणा मशीन कहते हैं झूठ बोलने की मशीन,घोटाले की मशीन,भ्रष्टाचार की मशीन और जनता को गुमराह करने की मशीन है किसानों का सत्यानाश कर दिया,युवाओं का सत्यानाश कर दिया,निवेश का सत्यानाश कर दिया,उद्योग व्यापार का सत्यानाश कर दिया, गोवंश का सत्यानाश,नर्मदा का सत्यानाश, नदियों का सत्यानाश,शिक्षा एवं स्वास्थ्य का सत्यानाश इस सरकार ने कर दिया।मध्य प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया 150 से अधिक घोटाले हो चुके हैं आयुष्मान घोटाला,पोषण आहार घोटाला,छात्रवृत्ति घोटाला, यूनिफॉर्म घोटाला,व्यापम घोटाला,भर्ती घोटाला,भगवान के साथ घोटाला,महाकाल लोक घोटाला,सिंहस्थ घोटाला,बिजली घोटाला,पेंशन घोटाला,कन्यादान योजना घोटाला,पोषण आहार घोटाला,स्वास्थ्य घोटाला,बिजली घोटाला राशन घोटाला,कोरोना घोटाला,वृक्षारोपण घोटाला,नर्मदा परिक्रमा घोटाला,किसानों के साथ घोटाला खाद बीज और यूरिया घोटाला,भावांतर घोटाला,बलराम तालाब योजना घोटाला,मनरेगा घोटाला,कारम डैम घोटाला,नल जल योजना घोटाला, और स्मार्ट सिटी घोटाला सभी क्षेत्र में भाजपा की सरकार असफल रही है शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी है स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी है 33 लाख करोड़ के निवेश की बात करने वाले मध्यप्रदेश में कितने रुपए का निवेश हुआ यह सरकार बताने को तैयार नहीं है उद्योग धंधों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश फिसड्डी हैं 30 लाख बेरोजगार प्रदेश में रजिस्टर्ड है रोजगार देने के मामले में प्रदेश फिसड्डी है,10लाख कुपोषित बच्चे हैं महिला और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण में मध्यप्रदेश फिसड्डी है,लेकिन महिला अपराध बाल अपराध और आदिवासी अपराध में प्रदेश अब्बल है।

मध्यप्रदेश की जनता चाहती है कि शिवराज सिंह इन सारे सवालों का जवाब दें, बताएं कि मध्यप्रदेश में किसान डिफाल्टर क्यों हो रहे हैं मध्य प्रदेश की सरकार इतने ज्यादा कर्ज क्यों ले रही है प्रदेश में हर जगह हड़ताल और धरना प्रदर्शन क्यों हो रहा है मध्य प्रदेश की भाजपा की शिवराज सिंह सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा, 2023 के चुनाव में भाजपा और शिवराज सिंह को प्रदेश की जनता प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button