मध्यप्रदेश

भाजपाइयों ने कमलनाथ के तथाकथित दिए गए बयान पर जुलूस निकालकर दर्ज किया विरोध। 

कमलनाथ का बयान प्रदेश की 8 करोड़ जनता का अपमान – देव कुमार 

दारू को बढ़ावा देने वाले कमलनाथ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण – डॉ राजेश 

कांग्रेश कमलनाथ को तत्काल करें बर्खास्त – इंद्र शरण 

भाजपाइयों ने कमलनाथ के तथाकथित दिए गए बयान पर जुलूस निकालकर दर्ज किया विरोध 

सीधी। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा और इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा दिए गए तथाकथित बयान को लेकर स्थानीय गांधी चौक से पार्टी कार्यालय तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।

जुलूस के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहकर कमलनाथ मुर्दाबाद, कमलनाथ होश में आओ, होश में आओ, कमलनाथ हाय हाय, हाय हाय। कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद जैसे अनेक प्रकार के नारे लगाए।

जुलूस समाप्ति पर मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ का बयान मध्य प्रदेश की 8 करोड़ जनता जनार्दन का अपमान है। कमलनाथ की नीतियां शराब को बढ़ावा देने वाली थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार लगातार शराबबंदी की ओर बढ़ रही है। हमारी सरकार ने अहाते बंद किए हैं। मंदिरों के पास की दुकान है हटाई है। वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा  राजेश मिश्रा ने कहा कि एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश को शराब माफियाओं के चंगुल में ले जाने की भरपूर कोशिश की गई थी। महिलाओं को अलग से बार और घर-घर शराब परोसने की व्यवस्था एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की थी। कमलनाथ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का मानसिक संतुलन समाप्त हो गया है। कांग्रेश नेतृत्व को तत्काल इन्हें कांग्रेश से बर्खास्त करना चाहिए। कमलनाथ ने तो महिलाओं को शराब की दुकानों में सेल्समैन तक बनाने की व्यवस्था कर ली थी। कमीशन खोरी, तबादला उद्योग, खनन उद्योग में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं कमलनाथ ने पार कर दी थी। जनता त्रस्त हो गई थी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, बद्रीश मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, नगरीय निकाय के प्रदेश सह संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, आगा मंसूर अली खान, पुष्पराज सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, सविता सोनी, धर्मेंद्र शुक्ला, जगदंबा सोनी, सुशील शर्मा, हरिकेश साकेत, विकास मिश्रा, सुमन साकेत, संदीप सिंह गहरवार, शांति कोल, विजय गुप्ता, अजीत पांडे, बृजेश सिंह, पार्षद शुभा देवी, मोहम्मद नौसाद, पार्षद आनंद पर्यानी, आरती सिंह, अजीत वर्मा, पार्षद बाबूलाल कुशवाहा, कौशलेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, मुनिराज विश्वकर्मा, शिवम सिंह बेटू, आकाश मिश्रा, अजय गुप्ता, चंदन मिश्रा, रत्नेश गहरवार, राजेश मिश्रा, राकेश उपाध्याय, महेंद्र यादव, संजय सोनी, नीता सिंह, सुधा नामदेव, सुमन गुप्ता बृजेश साकेत पुजारी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button