मध्यप्रदेश

विकास यात्रा में भाजपा अपने 18 वर्षों के कुशासन एवं जंगलराज का हिसाब दे- प्रदीप सिंह दीपू।

विकास यात्रा में भाजपा अपने 18 वर्षों के कुशासन एवं जंगलराज का हिसाब दे- प्रदीप सिंह दीपू।

      सीधी-कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह दीपू ने सरकारी खर्च पर जिला कलेक्टरों  के सहयोग से भाजपा द्वारा निकाली जा रही कथित विकास यात्रा का तीखा प्रतिकार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाने वाली इस यात्रा में भाजपा को अपने 18 वर्षीय कुशासन, लूट, जंगलराज एवं विनाश काल का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि यह यात्रा प्रदेश में व्याप्त भीषण भ्रष्टाचार, जंगल-माफियाराज, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों के साथ हुई सरकारी क्रूरता को भुलाने का एक अक्षम्य बदमाशी युक्त राजनैतिक प्रयास है।

श्री दीपू ने प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा संगठन को  चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा 18 वर्षों के भाजपाई कार्यकाल और 15 महीने के कमलनाथ सरकार के कार्यकाल को लेकर जहां भी चाहें हम खुली बहस के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के 18 साल के कुशासन एवं जंगलराज का ही दुष्परिणाम है कि आज म. प्र. आर्थिक कंगाली के कगार पर खड़ा है। प्रदेश के ऊपर  साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज है। शिवराज सिंह महीने में 3 बार प्रदेश की जनता को गिरवी रखकर कर्ज ले रहे हैं, बावजूद इसके भी मध्य प्रदेश विकास में फिसड्डी साबित हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश पर तीन लाख करोड़ से अधिक का कर्ज़ प्रदेश का विकास नहीं भाजपा के मंत्रियों और नेताओं के निजी विकास की गौरव गाथा लिख चुका है।

कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि भाजपा ने अपने 18 वर्ष के कुशासन में प्रदेश का विकास नहीं हर क्षेत्र में सत्यानाश किया है। भाजपा के कुशासन का ही परिणाम है कि आज मध्य प्रदेश बेरोजगारी, कुपोषण, महिला अपराध, किसान आत्महत्या, हत्या, बलात्कार एवं लूट जैसे संगीन अपराधों में प्रथम पायदान पर है। पिछले 5 वर्षों से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हो पाता। प्रतियोगी परीक्षाएं अपराधियों एवं माफियाओं के मुट्ठी में कैद हो चुकी हैं। परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाना शिवराज सिंह के जंगलराज एवं कुशासन की चीख चीख कर गवाही दे रहा है।

कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह दीपू ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से सवाल किया है कि यदि वास्तव में मध्य प्रदेश का विकास हुआ है तो मप्र का विकास सूचकांक बीमारू राज्यों की श्रेणी में और भी अधिक नीचे कैसे गिरा ? मप्र आर्थिक पैमाने पर बुरी तरह फिसड्डी साबित क्यों हुआ ? भाजपा सरकार की ऊंची विकास दर, प्रदेश में निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार दिए जाने की घोषणाएं झूठी साबित क्यों हो रही हैं?  स्टेट रैंकिंग 2023 में 17 बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश 13 नंबर पर क्यों है ? मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति बुरी तरह चौपट, 17 राज्यों में 16 नंबर पर क्यों?

वित्तीय समावेशन फाइनेंसियल इंक्लूजन में मप्र 17 राज्यों में 15 वें नंबर पर क्यों? सामाजिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश 17 राज्यों में 14 में नंबर पर क्यों? बुनियादी ढांचा क्षेत्र में मध्यप्रदेश 17 राज्यों में 13 नंबर पर क्यों? पर्यावरण के मामले में मध्य प्रदेश 17 राज्यों में नौवें नंबर पर क्यों? मप्र का अलीराजपुर देश का सबसे गरीब जिला क्यों है ? कांग्रेस नेता ने कहा कि यह ऐसे बुनियादी सवाल है जिसका जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button