मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान दुर्घटना घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे , दुर्घटना को ह्रदय विदारक बताया,अधिकारियों को दिए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश।

मुख्यमंत्री श्री चौहान दुर्घटना घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे , दुर्घटना को ह्रदय विदारक बताया,अधिकारियों को दिए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश।

भोपाल 25 फरवरी 2023/
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के प्रवास के दौरान सीधी जिले में हुई दुर्घटना की खबर मिलते ही अधिकारियों को दुर्घटना से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि में ही घटनास्थल पहुंचने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और रीवा में घायल लोगों से हालचाल जाना। सीएम ने कहा कि यह दुर्घटना ह्रदय विदारक है। दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घायलों का नि:शुल्क उपचार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देर रात सीधी जिले में हुई दुर्घटना में खड़ी हुई बसों से ट्रक द्वारा टकराने के फलस्वरूप हुई जन हानि और रेस्क्यू प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों ,नागरिकों और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से दुर्घटना का विवरण जाना।

मुख्यमंत्री श्री चौहान रीवा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार ले रहे दुर्घटना के घायल नागरिकों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और अधिकारियों से भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला सांसद सुश्री रीति पाठक और अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके सहयोग के लिए सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान देर रात पहुंचे अस्पताल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देर रात रीवा में अस्पताल जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों को घायलों के अच्छे से अच्छे उपचार के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने भी घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
दुर्घटना में घायल नागरिकों का हालचाल जानने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि आवश्यकता होगी तो घायलों के उपचार के लिए रीवा से बाहर भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के स्वास्थ्य के बारे में निरंतर जानकारी देते रहें।

मुख्यमंत्री ने देर रात घायलों की सहायता के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के लिए सभी संबंधितों को धन्यवाद भी दिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा सीधी जिले में हुई दुर्घटना के परिजन को दस दस लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।गंभीर घायलों के लिए उपचार व्यवस्था के अतिरिक्त दो लाख की राशि और साधारण घायलों के लिए एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रीवा के बाहर भेजने की आवश्यकता होगी तो उसके लिए उन्हें एअरलिफ्ट कर ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button