मध्यप्रदेश

शिवराज की तरह उनका बजट भी झूठी घोषणाओं का पिटारा,विंध्य की हुई उपेक्षा:- अजय सिंह राहुल।

शिवराज की तरह उनका बजट भी झूठी घोषणाओं का पिटारा,विंध्य की हुई उपेक्षा:- अजय सिंह राहुल।

बजट से सभी वर्ग को लगी निराशा हाथ, युवा किसान मध्यमवर्ग और कर्मचारियों के लिए निराशाजनक

मध्य प्रदेश के बजट पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा है कि यह बजट पूरी तरह से चुनावी बजट है, जिसमें सिर्फ घोषणाएं ही घोषणाएं हैं| उनका क्रियान्वयन और उनके लिए राशि कहां से आएगी इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया है| उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह की तरह उनका बजट भी घोषणाओं का पिटारा है| गैस के दामों में बढ़ोतरी आम आदमी के ऊपर अत्याचार है| मध्यप्रदेश में एक करोड़ युवा बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का सरकार ने कोई ठोस रोडमैप नहीं बताया गया है|
सिंह ने कहा प्रदेश में शिक्षको और चिकित्सकों की कमी है| शिक्षा,स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रदेश में अभाव है उसके संबंध में कोई रूपरेखा नहीं बताई गई| प्रदेश के लाखों लाख कर्मचारियों को इस वजह से कोई फायदा नहीं हुआ है| महंगाई से आम आदमी को निजात दिलाने के संबंध में कोई पहल नहीं की गई|
अजयसिंह ने कहा कि जहां तक विन्ध्य क्षेत्र की बात है इस बजट में इस क्षेत्र के लिए कोई ख़ास प्रावधान नहीं है| इससे विन्ध्य को निराशा ही हुई है| उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की पूर्व में भी हजारों की गई घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हो सकी| इसी तरह इस बजट में भी की गई घोषणाएं कभी पूरी नहीं होंगी यह बजट चुनावी लॉलीपॉप है, लेकिन प्रदेश की प्रबुद्ध जनता भाजपा और शिवराज दोनों के नाटक को समझ चुकी है| प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button