सिहावल कोलकटी में सांस्कृतिक यात्रा का हुआ आयोजन।

सिहावल कोलकटी में सांस्कृतिक यात्रा का हुआ आयोजन।
सीधी। अंगराग नाट्य समिति एवं उत्थान सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक समिति सीधी के तत्वावधान में आयोजित हो रहे 31 दिवसीय फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह की शुरुआत दिनांक 15 फरवरी 2023 से रामपुर ब्लॉक के मनकीसर गांव से प्रारंभ हुआ। उसी तत्वावधान मे सिहावल विधानसभा के कोलकटी क्षेत्र के अनेक लोककला ग्रामो में फाग उत्सव व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पतुलखी ग्राम से आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजित फाग व होली मिलन उत्सव की सांस्कृतिक यात्रा में लौआर बारी, खुटेली, तेदुहा, बम्हना सरई, बरवंधा, जमदहा, जेठुला, जमदहा, देवरी आदि ग्रामों के फाग दल कोलदादर, कर्मा दल के कलाकारों ने भाग लिया एवं विविध फाग गीतों की प्रस्तुतियां की।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में अनुसूइया प्रसाद शुक्ल, राजकुमार शुक्ल, भाईलाल सिंह, बच्चूलाल सिंह, हरी सिंह उपस्थित रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया साथ ही प्रस्तुति उपरांत प्रमाणपत्र एवं सॉल श्रीफल देकर कलाकारों को सम्मानित किया। पिपरा, पैपखार बारी ग्राम में 5 फाग दल के 45 कलाकार उपस्थित रहे। प्रमुख रुप से बालगोविंद शुक्ल, धनई रावत, रामायण केवट, राजकुमार शुक्ल की प्रस्तुति सराहनीय रही। 24 मार्च 2023 को तेन्दुहा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में बम्हना सरई, बरवंधा झरिया ग्राम में 5 कला दल के माध्यम से तकरीबन 55 कलाकार उपस्थित रहे। जिसमें सुमेर सिंह, रघुराज सिंह, भगवान सिंह, विनोद द्विवेदी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शम्भू सिंह, बाबूलाल सिंह आदि कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। 26 फरवरी 2023 को देवरी ग्राम में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। मुर्तिहा, धुपहा, जमदहा, जेठुला आदि ग्राम से 30 कलाकारो ने सराहनीय प्रस्तुति के माध्यम से फाग गीत का संकलन करवाया। जिसमें प्रमुख रूप से राजपति यादव, रोहिणी गोस्वामी, गोपाल साकेत, विनोद गोस्वामी, विनोद तिवारी, बब्बू पाण्डेय आदि कलाकार उपस्थित रहे।