महिला बाल विकास ने बाल विवाह रोककर परिवार को दी समझाइस।

महिला बाल विकास ने बाल विवाह रोककर परिवार को दी समझाइस।
अमित श्रीवास्तव कुसमी
सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लुरघुटी में बाल विवाह होने की सूचना महिला बाल विकास विभाग को मिली थी मामले के संबंध पर परियोजना अधिकारी कुसमी मा कुमारी पनारिया के नेतृत्व पर भारती चौधरी कसेक्टर परिवेक्षक सहित टीम गठित कर जांच करवाई गई जहां पर जांच कार्यवाही के दौरान पाया महेन्द्र कुमार सिंह जिनकी जन्मतिथि 9/4 /2002 आधार कार्ड मे था वह कक्षा छठवीं मे अध्ययनरत है जिनके पिता का नाम चरकू सिंह और माता का नाम रामवती सिंह है जिनका विवाह 3/3/ 2023 को होने वाला था जबकि महेंद्र कुमार सिंह की आज दिनांक 2/3/2023 को आयु 20 वर्ष 10 माह 22 दिन हैं।स्थल पर टीम के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच रामसेवक लुरघुटी ,सचिव भोला सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका राजमती सिंह देवबती सिंह के साथ गांव के पंच उपस्थित थे जहां महिला बाल विकास विभाग टीम की समझाइश के बाद बाल विवाह नही करने के लिए परिवार राजी हो गए है।