मध्यप्रदेश

रामपुर नैकिन में किसानों को वितरण किया गया कृषि यंत्र।

रामपुर नैकिन में किसानों को वितरण किया गया कृषि यंत्र।
कृषि समिति व जैव विविधता सभापति की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम
35 किसानों को दिया गया कृषि यंत्र
सीधी
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग विकासखंड रामपुर नैकिन द्वारा वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय में कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती सीमा पाण्डेय सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, श्रीमती अंकिता ङ्क्षसह सभापति जैव विविधता समिति जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, आलोक शुक्ला जनपद सदस्य रामपुर नैकिन, सुनील सिंह सीएस विषय विशेषज्ञ कृषि स्थाई समिति, धनंजय सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में 35 किसानों को कृषि यंत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सीमा पाण्डेय ने कहा कि किसान प्राकृतिक एवं ऐसा प्रथा से काफी परेशान हैं।

जिसके कारण उन्हें 24 घंटे अपने खेतों में लगी फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग शासन की योजनाओं का समुचित लाभ किसानों तक पहुंचाएं। ताकि किसानों की थोड़ी-बहुत मदद हो सके। श्रीमती पाण्डेय ने बताया कि केंद्र सरकार की अधिकांश योजनाएं बंद होने से किसानो का काफी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद भी कृषि विभाग किसानों को जो भी योजनाएं संचालित हैं उनका लाभ किसानों को जरूरत दिया जाए। इस अवसर पर जैव विविधता समिति की सभापति अंकिता सिंह ने कहा कि राशायनिक उर्वरकों के उपयोग से भूमि को काफी नुकसान हो रहा है एवं मानव जीवन में भी इसका असर दिखाई दे रहा है।

ऐसी स्थिति में किसान भाई जैविक खेती की तरफ ध्यान दें। जिससे व्यक्ति के स्वास्थ्य कें साथ-साथ पर्यावरण भी संतुलित बना रहे। उन्होने कहा कि गोबर की खाद, कचुआ खाद फसल के लिए रामबाण होती हैं। किसान स्वयं खाद का उत्पादन कर राशायनिक खादों में व्यय होने वाली राशि की बचत कर सकता है। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र सिंह वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन ने किसानों को विभाग द्वारा चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कृषि समिति के विषय विशेषज्ञ सुनील सिंह सीएस ने कहा कि किसानों को उन्नत खेती करनें एवं फलदार खेती करनें की सलाह विभाग द्वारा दी जाए। जिससे किसान खेती से मुनाफा कमा सकें। इस दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button