बूथ सशक्तिकरण ही बूथ विस्तारक योजना का लक्ष्य – देव कुमार।

बूथ सशक्तिकरण ही बूथ विस्तारक योजना का लक्ष्य – देव कुमार।
जिले के सभी मंडलों में बूथ विस्तारक योजना की तैयारी बैठक संपन्न
सीधी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ विस्तारक योजना पार्ट 2 का शानदार आगाज जिले के सभी मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में संपन्न हुआ।
सेमरिया मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान शामिल होते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहा कि बूथ सशक्तिकरण बूथ विस्तारक योजना का लक्ष्य है। त्रिदेव और पंच परमेश्वर की सक्रियता एवं उनका परीक्षण ही हमारा कार्य का आधार होगा। जिले के 1036 बूथ में बूथों और शक्ति केंद्रों का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है। इसके दम पर आगामी दिनों में संपन्न होने वाले विधानसभा और लोकसभा को जीतेंगे। त्रिदेव और पंच परमेश्वर के साथ-साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ जनता तक सीधे पहुंचाएं।
जिले के विभिन्न मंडलों में रामपुर नैकिन प्रमोद द्विवेदी, चुरहट अशोक पटेल, खड्डी विवेक कोल, पटपरा अनिल पांडे, कुचवाही अमलेश्वर चतुर्वेदी, बरमबाबा अंजू पाठक, सिहावल डॉ विक्रम सिंह चौहान, बहरी रविचंद्र सिंह परिहार, सोनबर्सा सुनीता रानीव वर्मा ज्योति कुशवाहा, मझौली अमित प्रधान, मड़वास बद्रीश मिश्रा, पोडी अखिलेश पांडे, कुसमी लवकेश सिंह,दिनेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी छोटू, सूर्य प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, विनोद सिंह, राजेश्वर पटेल सहित जिला और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। वही सीधी नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री और मंडल प्रभारी डॉ मनोज मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान ने की। जिसमें प्रमुख रूप से जिला मंत्री अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, दिनेश गुप्ता, विभा शर्मा, निशा सिंह चौहान, पार्षद आनंद परियानी, पार्षद जमुना कोल, अजीत पांडे, कंचन केसरी, अन्नू पांडे, महिमा तिवारी, प्रभात कुशवाहा, आरती सिंह, हरिनाथ सिंह, नरेंद्र गौतम, शिव कुमार द्विवेदी, सुशील सिंह, सरोज गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, मुनिराज विश्वकर्मा, बृजेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सेमरिया मंडल के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान,मंडल प्रभारी पूजा कुसराम, सुरेश सिंह, रणबहादुर सिंह, मुगलेश कुमार जायसवाल, सतीश सिंह चौहान, रामायण तिवारी, रामानंद मिश्रा, अमरकान्त सिंह, संजय सोनी, रामलाल साहू, मनीष सिंह , कृष्णबहादुर सिंह, राजेश शर्मा, हरेन्द्र दुवेदी , रमेश सिंह, मनीष सिह चौहान, संतोष दुवेदी, प्राणनाथ शुक्ल, अयोध्या दुवेदी सभी शक्तिकेन्द्र के पंचपरमेश्वर शक्तिकेन्द्र के प्रभारी ,सयोजक,सहस्योजक, लाभार्थी सयोजक, मीडिया सयोजक एवं बूथ अध्यक्ष आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पौधा रोपित कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्म दिवस
जिले के सभी मंडलों में पौधे रोपित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा जिला अधक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर जमोडी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पौधा रोपित किया।