मध्यप्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में झूलता मिला अधेड़ का शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में झूलता मिला अधेड़ का शव।

संजय सिंह मझौली
मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छुही में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे में झूलता अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्नालाल पिता हीरालाल गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत छुही थाना मझौली गांव में ही घर से लगभग 3–4 मीटर की दूरी पर चाय पान की गोमती चलाता था। 15 मार्च की रात लगभग 9 बजे तक कुछ लोगों के साथ ताश खेलता रहा इसके बाद वहां से चला गया लेकिन वह घर नहीं पहुंचा जिसकी खोजबीन देर रात्रि में की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। 16 मार्च को सुबह से परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी तभी गांव के लोगों द्वारा मृतक के घर से लगभग सौ- डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर एवं सीधी ब्यौहारी रोड के 50 मीटर की दूरी पर छुइला(पलास)के पेड़ में मवेशी बांधने की रस्सी में उसका लटका शव देखा गया।

जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस थाना मझौली को दी गई। सूचना पर पुलिस द्वारा स्थल पंचनामा एवं शव पंचनामां तैयार कर शव को फांसी के फंदे से निकलवा कर पीएम के लिए मझौली मर्चुरी भेजा गया। पीएम उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा मझौली पुलिस मर्ग कायम कर जांच विवेचना में जुटी हुई है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button