प्रदेश मंत्री पांडेय ने बूथ विस्तारक योजना में लिया हिस्सा, बढाया कार्यकर्ताओं का हौसला।

प्रदेश मंत्री पांडेय ने बूथ विस्तारक योजना में लिया हिस्सा, बढाया कार्यकर्ताओं का हौसला।
बूथ विस्तारक योजना से कोई भी पार्टी पदाधिकारी ना रहे वंचित– प्रदेश मंत्री पाण्डेय
सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे के मुख्यआतिथ्य में जिले भर में बूथ विस्तारक पार्ट 2 अभियान निरंतर 14 मार्च से 24 मार्च तक निरंतर जारी है । इस दौरान पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी श्रेणी के सभी प्रकार के कार्यकर्ता किसी न किसी रूप में उपस्थित रहकर बूथ समिति का डिजिटलाइजेशन कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में आज सीधी नगर मंडल द्वारा आयोजित वार्ड क्रमांक 22 में बूथ क्रमांक 217 और 218 में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय बूथों के डिजिटलाइजेशन में भाग लिया। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं पंच परमेश्वर की टोली को भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण से ही भाजपा समृद्धशाली होगी। जिले के महामंत्री एवं नगर मंडल के प्रभारी डॉ मनोज मिश्रा ने मंडलों में भूत विस्तारक योजना की जानकारी रखी। वही नगर मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान ने कहा कि 24 मार्च के पूर्व नगरपालिका के 24 वार्डों के सभी बूथों का परीक्षण एवं संशोधन सफलतापूर्वक कर लिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बूथ विस्तारक योजना पार्टी की अत्यंत महत्वकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से कोई भी पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि वंचित ना रहने पाए। इस कार्य को स्वप्रेरणा से राष्ट्रहित में करना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, नरेन्द्र गौतम, अजीत पांडे, राजेश साहू, संजय शुक्ला, ओम प्रकाश गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, चंद्रमौली शुक्ला सहित बूथों के त्रिदेव और पंच परमेश्वर उपस्थित रहे।