ज्ञान सिंह के आयोजन में शहर में निकली मातारानी की विशाल चुनरी यात्रा।

ज्ञान सिंह के आयोजन में शहर में निकली मातारानी की विशाल चुनरी यात्रा।
जगह-जगह पुष्प वर्षा से चुनरी यात्रा का किया गया स्वागत खूब हुई आतिशबाजी भक्ति गीतों पर जमकर थिरके भक्त
मातारानी के जयकारों से आसमान हो गया गुंजायमान
मातारानी की चुनरी यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों का ज्ञान सिंह ने जताया आभार
मातारानी के चरण सेवक ज्ञान सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा 500 मीटर की विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन शहर में किया गया, चुनरी यात्रा का उद्देश्य जिले के सुख शांति और समृद्धि के लिए था,जिसमे आकाश ग्रुप का महत्वपूर्ण योगदान रहा, माता रानी की चुनरी यात्रा पूजा पार्क से निकाली गई,यात्रा सम्राट चौक कोतवाली रोड पटेल पुल फूलमती माता मंदिर पुराना बस स्टैंड गांधी चौराहा होते हुए पुनः पूजा पार्क पहुंची जहां मातारानी के जयकार घोष के साथ यात्रा का समापन हुआ, चुनरी यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं चुनरी लेकर रास्ते पर चली,चुनरी यात्रा के दौरान मातारानी के जयकारे बराबर लगते रहे, आतिशबाजी होती रही और लोग माता के भक्ति गीतों पर थिरकते रहे, चुनरी यात्रा के दौरान नगर के प्रबुद्ध वासियों द्वारा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया चुनरी यात्रा में शामिल यात्रियों को जलपान की व्यवस्था भी शहरवासियों द्वारा की गई थी पूजा पार्क में समापन पर मातारानी की आरती एवं वंदना की गई,
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा सभी मातारानी के भक्तों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया और कहा कि मातारानी सब पर अपनी कृपा बनाए, उन्होंने सबके सुख समृद्धि की कामना की,प्रसाद वितरण के कार्यक्रम के साथ चुनरी यात्रा का समापन हुआ, चुनरी यात्रा में पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व प्रवक्ता कन्हैयालाल सिंह,उपाध्यक्ष जीवेंद्र सिंह लल्लू उपाध्यक्ष विनोद वर्मा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती कुमुदिनी सिंह श्रीमती रंजना मिश्रा जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती श्यामवती सिंह पूर्व संगठन महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे महामंत्री हरिहर सोनी उपाध्यक्ष दिनेश पाठक महामंत्री नवीन सिंह प्रवक्ता आकाश राज पांडे अशोक कोरी विक्रम सिंह ओंकार सिंह करचूली अखंड प्रताप सिंह बांके अवधिया महामंत्री संत बहादुर सिंह गोविंद गुप्ता कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव भूपेंद्र सिंह जमोड़ी,जय बहादुर सिंह कमल कामदार दिलीप सितानी अरविंद तिवारी पार्षद श्रीमती मेनका प्रभात सिंह, श्रीमती शीलारानी साकेत श्रीमती गौरी साकेत श्रीमती सुशीला साकेत पार्षद श्रीमती विभा सिंह विनय सिंह परिहार,ब्लॉक अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह महेंद्र रविनाथ गोस्वामी यज्ञ राज साहू विनोद विश्वकर्मा देवेंद्र मिश्रा गुड्डू रामेंद्र सिंह बाबा जय सिंह रंजीत सिंह मोहम्मद असलम बसंत अवधिया शिव भगत केवट अजीत सिंह रामप्यारे कुशवाहा प्रवेश सिंह श्रीमती रीना सिंह ज्ञानेंद्र सिंह दिनेश गुप्ता प्रभात कचेर विक्रमादित्य अश्वनी सिंह परिहार सवाई लाल सिंह सुरेश परिहार बाबू खान नीलांबर सिंह बघेल अर्जुन सिंह बघेल अमजद खान रनशेर अली खान सहित मातारानी के भक्त भारी संख्या में शामिल रहे।