AutoFEATUREDTechमध्यप्रदेश

दो आईएएस मप्र के पीएम मोदी से सम्मानित हुए

मध्यप्रदेश के दो आईएएस अफसरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित किया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अनुराग जैन और भव्या मित्तल को पुरस्कार दिया। बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को जल जीवन मिशन में बेहतर कार्य करने पर अवार्ड से नवाजा। केंद्र में प्रतिनियुक्त पर पदस्थ सीनियर आईएएस अनुराग जैन को पीएम गति शक्ति में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए।

 

 

कार्यक्रम के दौरान दोनों ही अधिकारियों के बेहतर कार्यों का प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया। बुरहानपुर में कलेक्टर भव्या मित्तल ने हर घर में जल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट काम किया। जिले के हर सरकारी स्कूल में पेयजल की व्यवस्था है। इसके अलावा यह देश का पहला जिला है, जहां हर घर में नल के जरिए पेयजल पहुंचाया गया। वर्तमान स्थिति को जानने के लिए बुरहानपुर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने निरीक्षण भी किया था।

 

 

 

राज्य की रिपोर्ट के आधार पर 12 जिलों में निरीक्षण के बाद केंद्रीय रिपोर्ट में बुरहानपुर को पहला स्थान दिया था। आईएएस भव्या ने योजना संचालन के लिए बुरहानपुर में मासिक शुक्ल की व्यवस्था की। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अमल करते हुए कलेक्टर भव्या ने योजना संचालन में अहम जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को भी दी। बुरहानपुर जिले की 167 ग्राम पंचायतों के 254 गांवों के एक लाख से ज्यादा परिवारों योजना के तहत पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

 

कोविड-19 वैक्सीन एवं पीएम गति शक्ति में कार्यों को लेकर अनुराग होंगे सम्मानित 1989 बैच के सीनियर आईएएस अफसर अनुराग जैन को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। केंद्र में प्रतिनियुक्त पर पदस्थ उद्योग संवद्र्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव पद पर रहते हुए पीएम गति शक्ति प्रोजेक्ट में भी जैन ने उत्कृष्ट काम किया।

 

 

प्रेजेंटेशन में बताया कि प्रोजेक्ट के 2047 तक आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए कई नवाचार किए। पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान को गढऩे में भी जैन को पीएम मोदी ने सम्मानित किया। बता दें कि गुरुवार को कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर जैन को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सचिव की जिम्मेदारी दी है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button