AutoFEATUREDTechमध्यप्रदेश

बालाघाट में मुठभेड़ पुलिस और नक्सलियो के बीच

गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कंदला में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने दलम की एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराया। दोनों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बीते साल भी पुलिस ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था।

 

इस संबध में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ से मिली जानकारी के अनुसार तडक़े 3 बजे गढ़ी थाना इलाके में कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें जवानों ने 2 महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रही थी। वह वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही थी।

 

 

वहीं सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी। साथ ही वह खटिया मोचा दलम में भी रही थी। वहीं वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी। दोनों के शव भी बरामद हो गए।

 

 

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि मृत नक्सलियों के पास से बंदूकें कारतूस बड़ी मात्रा में नक्सली असलाह और खाने-पीने की सामग्री बरामद हुई है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। घटना के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button