व्लाक कुसमी मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लोगो से किया जनसम्पर्क।

व्लाक कुसमी मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लोगो से किया जनसम्पर्क।
अमित श्रीवास्तव
सीधी के विधानसभा क्षेत्र धौहनी के कुसमी ब्लाक के नव नियुक्ति ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा जनसंपर्क अभियान का शंखनाद करते हुये लोगो से समपर्क किया जा रहा है। 24 अप्रैल को ग्राम कमछ करौटी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजय पनिका और ब्लॉक संगठन मंत्री रजनीश मोरिया पूर्व ब्लॉक संगठन सचिव आम आदमी पार्टी के मिलनसार सदस्य प्रवेश कुमार पनिका व आम आदमी पार्टी के ब्लॉक स्तर के सभी सदस्य एवं कमछ नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम वासियों से ग्राम के एवं सदस्यता भी ग्रहण किया। कुसमी आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान काफी तेजी से शुरू कर दिया गया है।