मध्यप्रदेश

बलात्कारियों से सहमा सीधी,कही 7 वर्षीय मासूम बनी हवस का शिकार तो कहीं 13 वर्षीय बालिका।

बलात्कारियों से सहमा सीधी,कही 7 वर्षीय मासूम बनी हवस का शिकार तो कहीं 13 वर्षीय बालिका।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सीधी:- एक ओर कांग्रेस चीखमार कर कह रही हैं कि भाजपा के कार्यकाल मे दुष्कर्म के मामले बढ़े हुए हैं।वहीं भाजपा की सरकार बलात्कारियों के घर मे जेसीबी चलवा कर इस बात का संदेश दे रही हैं कि दुष्कर्मियों को नेस्तनाबूद कर दो।ऐसा नहीं है कि मामा के बुलडोजर का बलात्कारियों के बीच दहशत नहीं है।लेकिन न जाने ऐसा क्या हो जाता है कि इंसान मे छुपा हवस का दरिंदा जाग उठता है और उसे इस बात का होश नहीं होता कि कौन बच्ची है और कौन बहन।

हाल ही मे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की जो वारदात निकल कर सामने आई हैं उससे सुनकर सीधी के लोग सहम गये।गनीमत रही कि घटना की जानकारी लगते ही एसपी डॉ रवींद्र वर्मा ने मामले को तुरंत संज्ञान मे लेते हुए संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस टीम के द्वारा बलात्कारियों को सलाखों के पीछे कर दिया।इतना ही 7 वर्षीय व 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को चिन्हित अपराध की श्रेणी मे रख कर तुरंत दुष्कर्मी को सजा दिलाए जाने के प्रयास मे लग गए।

सात वर्षीया मासूम बनी हवस का शिकार:-
सेमारिया चौकी अंतर्गत सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटना शनिवार के दोपहर 12 बजे की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम को जिला अस्पताल सीधी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां अब मासूम की हालत ठीक बताई।मिली जानकारी के अनुसार मासूम अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ घर से कुछ दूर स्थित तालाब में नहाने गई हुई थी। जहां पहले से मौजूद परिवार के भाई ने उसे बहला-फुसलाकर तालाब से कुछ दूर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी से छूटने के बाद नाबालिक दर्द से कराहते हुए घर पहुंची और मां से आपबीती सुनाई। परिजन मासूम को घायल अवस्था में लेकर थाना पहुंचे थे और घटना की जानकारी पुलिस को दिए। पुलिस मामला पंजीबद्ध कर पीडि़त मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।जहां महिला डॉक्टर की देखरेख में इलाज शुरू किया गया था। मासूम ने अपने बयान मे बताया कि आरोपी उसकी आबरु को तार-तार कर दिया।

कमर्जी मे 13 वर्षीय बच्ची से हुई दरिंदगी:-
कमर्जी थाना अंतर्गत 13 वर्षीय बच्ची दरिदंगी का शिकार हो गई।घटना तो 22 अप्रैल की 11.30 बजे की है।आरोपी अपने गाड़ी से ले जाकर बिस्किट दिया फिर शर्बत जैसा कुछ दिया जो कि कड़वा था।जिसे जबरजस्ती पिलाकर मासूम को युवक अपना हवस का शिकार बनाया। जहां 28 वर्षीय युवक ने 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया है। घटना की सूचना मिलने पर कमर्जी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विभिन्न प्रलोभन देकर प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ जोर जबरजस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,376 एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया। जांच उपरांत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button