मध्यप्रदेश

छत से गिरने पर युवक की मौत,महिला ने किया जहर का सेवन।

छत से गिरने पर युवक की मौत,महिला ने किया जहर का सेवन।

सीधी। जमोड़ी थाना अंतर्गत बंजारी गांव निवासी एक श्रमिक छत से गिर गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर करीब १.३० बजे की है।
बताया गया कि बंजारी गांव निवासी अमन विश्वकर्मा पिता राकेश विश्वकर्मा १८ वर्ष दक्षिण करौदिया स्थित हर्ष गुप्ता के मकान में खिड़की दरवाजे का काम करने गया था, घर के दूसरी मंजिल पर खिड़की दरवाजे का नाप ले रहा था, पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। जिसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रविवार की रात करीब ९.३० बजे युवक की मौत हो गई।

महिला ने किया जहर का सेवन
सीधी। अमिलिया थाना अंतर्गत डिहुली गांव निवासी महिला ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर ली। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की दोपहर करीब ४.२० बजे की है।
बताया गया कि डिहुली गांव निवासी प्रमिला पटेल पति मुकेश पटेल २७ वर्ष ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर ली। परिजनों को जानकारी होने पर एंबूलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।

प्रौढ़ के साथ मारपीट
विराट वशुंधरा सीधी। कमर्जी थाना अंतर्गत लहिया गांव निवासी प्रौढ़ के साथ मारपीट की गई। पीडि़त को चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की सुबह करीब ११.३० बजे की है।
बताया गया कि लहिया गांव निवासी हरिराम शर्मा पिता विश्वनाथ शर्मा ४० वर्ष के साथ बस क्रमांक एमपी १७ पी ०३५१ के कर्मचारी शुभम सिंह पिता शिवकुमार सिंह, जयशंकर सिंह, शिवशंकर सिंह सभी निवासी बड़ा टीकट के द्वारा मारपीट की गई, घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
सीधी। सिटी कोतवाली अंतर्गत कुचवाही गांव निवासी बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दिया, जिससे युवक घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की दोपहर करीब १२.३० बजे की है।
बताया गया कि कुचवाही गांव निवासी ओमकार गुप्ता पिता छत्रपति गुप्ता २४ वर्ष बाइक से सीधी आ रहा था, रास्ते में शिवपुरवा गांव के पास अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दिया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button