AutoFEATUREDTechमध्यप्रदेश

ढाई करोड रुपए का घोटाला शासकीय कालेज में

देवास जिले के बागली स्थित कैलाश जोशी शासकीय कालेज में 2.51 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। कालेज के प्राचार्य लेखापाल और ग्रेड 3 लिपिक ने मिलकर यह घोटाला किया। कॉलेज स्टाफ के पीएफ, टीए, डीए और हाउस रेंट की राशि को आरोपियों ने अपने व्यक्तिगत खाते में ट्रांसफर किया था। पीएफ की राशि पीएफ के अकाउंट में जमा नहीं की गई।

 

 

वहीं टीए,डीए और हाउस रेंट की राशि कर्मचारियों के खाते में ना भेज कर इन तीनों आरोपियों ने दूसरे खातों में भेजकर यह घोटाला किया है। आरोपियों ने गबन की गई अधिकांश राशि खर्च कर दी है।

 

 

3 दिन पहले उज्जैन से आई टीम ने जांच की थी। जिसमें शिकायत सही पाई गई। जिला कोषालय अधिकारी देवास द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य केएस परमार, लेखापाल विजय शंकर त्रिपाठी और लिपिक रोहित दुबे को आरोपी बनाया है। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते और लाकर सील करा दिए हैं।

 

 

पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार इन तीनों की संपत्तियों के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। गुरुवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button