मध्यप्रदेश

दूधिचुआ भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष चुने गए उपेंद्र मिस्त्री और सचिव सुरजीत सिंह।

दूधिचुआ भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष चुने गए उपेंद्र मिस्त्री और सचिव सुरजीत सिंह।

पोल खोल सिंगरौली मनीष तिवारी

सिंगरौली। गुरुवार दिनांक 27/4/23 को (जुमड़े भवन) BMS कार्यालय दूधिचुआ सेक्टर B में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघआम सभा अधिवेशन का आयोजन किया गया

अधिवेशन को सफल बनाने के लिए केंद्र से संगठन ने चुनाव अधिकारी रमन चौकीदार और केंद्रीय पर्यवेक्षक उमेश कुमार सिंह को चयनित किया इसी दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें नए अध्यक्ष पद पर उपेंद्र मिस्त्री और सचिव पद पर सुरजीत सिंह( रॉकी )का चयन किया गया।

सुरजीत सिंह (रिटायर्ड) Chief petty officer इससे पहले भी इंडियन नेवी मैं सेवा दे चुके हैं अब एनसीएल दूधिचुआ परियोजना में सेवा दे रहे हैं।

साथ ही संजय मिश्रा कार्यवाहक अध्यक्ष चुने गए ,नंदलाल साकेत संयुक्त सचिव, नाथूलाल कोषाध्यक्ष नवनियुक्त हुए।

बधाइयों का लगा तांता
पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की है जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित रहे आर एम त्रिपाठी,वी एस बघेल,विश्वकर्मा गुप्ता, गोपाल रावते, बुद्धसेन सिंह, राजेंद्र सिंह, पवन सिंह, इत्यादि लोग इस मौके पर मौजूद रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button