मन की बात का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल को , शामिल होंगे पार्टी के सभी दिग्गज।

मन की बात का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल को , शामिल होंगे पार्टी के सभी दिग्गज।
पोल खोल राजू गुप्ता सीधी । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 30 अप्रैल को देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचार साझा करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम का कल 100 वां संस्करण है, जिसे प्रत्येक बूथों पर प्रातः 11 बजे से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में बड़ी संख्या में सुना जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने मन की बात को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों के साथ मिलकर शानदार योजना रचना की है। जिले के 1036 बूथों पर मन की बात उत्सव के रूप में मनाई और सुनी जाएगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान बूथ 31 अमरवाह, मंडल सेमरिया, लोक सभा सांसद श्रीमती रीती पाठक बूथ 44, कड़ियार, मंडल सोनवर्षा, सीधी विधायक पंडित केदार नाथ शुक्ला बूथ 209, वार्ड 05, मंडल सीधी नगर में पार्टी पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को सुनेंगें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं और आमजनों से आग्रह है किया है कि सभी अपने-अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का ऐतिहासिक कार्यक्रम जरूर सुने।