इतिहास विभाग में “बघेलखंड का इतिहास” पुस्तक का किया गया विमोचन।

इतिहास विभाग में “बघेलखंड का इतिहास” पुस्तक का किया गया विमोचन।
सीधी 05 मई 2023
संजय गांधी महाविद्यालय सीधी के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ संतोष सिंह चौहान एवं विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अश्वनी कुमार द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘बघेलखंड का इतिहास‘‘ का विमोचन डॉ पंकज श्रीवास्तव, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा एवं शहडोल संभाग के कर कमलों एवं मुख्य अतिथ्य एवं डॉ ए. आर. सिंह प्राचार्य संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पुस्तक के लेखक डॉ संतोष सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में बघेलखंड के विस्तृत इतिहास की चर्चा करते हुए पुस्तक में सम्मिलित कुछ नवीन तथ्यों की भी चर्चा की।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में डॉ संतोष सिंह चौहान द्वारा लिखी गई पुस्तक एवं शोध कार्य को रेखांकित करते हुए उत्तरोत्तर अकादमिक प्रगति की कामना की। प्राचार्य डॉ ए आर सिंह ने प्रतिभावान प्राध्यापक डॉ संतोष सिंह चौहान एवं डॉ अश्वनी कुमार द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘बघेलखंड का इतिहास‘‘ की सराहना की। इस पुस्तक की भूमिका लिखने वाले प्रो अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जो लेखक अपने समय की रूढ़ियों और परम्पराओं से नहीं टकरा सकता है वह सार्थक लेखक नहीं बन सकता, साथ ही उन्होंने नए सिरे से सही इतिहास लिखने पर बल दिया। रीवा संभाग के प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ आरएन स्वर्णकार ने लेखक द्वय को इस कृति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अश्वनी कुमार द्विवेदी ने किया।
पुस्तक विमोचन के इस अवसर पर लेखक डाॅ. संतोष सिंह चौहान की धर्मपत्नी सत्यभामा सिंह, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. आर पी सिंह, डाॅ. गुलशेर अहमद, डाॅ. राकेश प्रजापति, डाॅ. अमृता सिंह, डाॅ. राम सुरेश भारती, गर्ल्स कॉलेज से डाॅ. देवेंद्र सोनी, डाॅ. सत्य कुमार सिंह एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।