मध्यप्रदेश

बारात से वापस घर आ रहे बारातियों से भरी बोलेरो बहरी मे पलटी, 9 लोग हुए गंभीर रूप से घायल।

बारात से वापस घर आ रहे बारातियों से भरी बोलेरो बहरी मे पलटी, 9 लोग हुए गंभीर रूप से घायल।

सीधी जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहा आज फिर से एक बोलेरो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई है। दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले के ग्राम बहरी का है जहा तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से उसमें सवार सभी 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती करा दिया गया है

वही मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गिजवार के रहने वाले यह सभी व्यक्ति बारात में देवसर गांव गए हुए थे। जहा से वापस लौटते समय बहरी के पास बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और वह पलट गई। जिसकी वजह से उसमें सवार दूल्हे के सभी 9 रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,घायलों मे 4 साल का एक मासूम छोटा बच्चा भी शामिल है। वही आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल सीधी में ले जाया गया है जहां उन सभी का इलाज चल रहा है।

ये लोग हुए है घायल

1. अजय विश्वकर्मा
2. परमेश्वर सिंह
3. अनीता सिंह
4. कार्तिक सिंह
5. शंकर सिंह
6. लाल बहादुर सिँह
7. गंगराज सिंह
8. राघवेंद्र सिंह
9. राजेंद्र बहादुर सिंह

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button