AutoFEATUREDTechमध्यप्रदेश

पुल से 20 फीट नीचे गिरी बस खरगौन के पास , हुई मौत 22 यात्रियों की

मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में भीषण सड़क हादसा होने से अभी तक 22 यात्रियों की मौत की जानकारी आई है। वहीं 25 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। यह हादसा जिले के डोंगरगांव पुल पर हुआ। जहां करीब 20 फीट नीचे यात्रियों से भरी बस गिर गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

 

जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने मृतकों की पुष्टि की। घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना से संबंधित अपडेट लिया है। प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने माना कि ड्राइवर की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार इस हादसे में 22 की मौत हुई है उनमें 9 पुरुष, 9 महिलाएं और तीन बच्चे हैं। घायलों की संख्या 30 है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

 

बस खरगोन से इंदौर जा रही थी। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी। तभी बस एकाएक नीचे गिर गई। इसके बाद बहुत जोर सी आवाज आई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बस के गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। वहीं राज्य सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दुख जताया। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

 

 

चौहान सरकार की ओर से बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार, साधारण घायलों को 25-25 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने हादसे पर दुख जताकर कहा, खरगोन जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

 

 

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, खरगोन जिले के ग्राम डोंगरगांव-दसंगा के बीच पुल से एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने एवं इसमे कई यात्रियों के दुखद निधन एवं घायल होने का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

 

मरने वालों के नाम: विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार, सोम पिता दिनेश 11 माह, दुरगेश पिता साजन सिंह 20 साल , मुस्कान पिता कालू 14 साल इंदौर, संजय पिता पंडरी 30 साल खरगोन, देवकी पति रमेशचंद्र वर्मा धार, धनालाल गुर्जर खरगोन, संतोष पिता गंगाधर बारचे 45 साल खरगोन , साविता बाई पति भगवान वर्मा बड़वानी, रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर60 साल खरगोन, प्रियांशु पिता लखन 1 साल खरगोन, आँचल पिता सुंदरलाल वास्कले 18 साल बड़वानी,

 

लक्ष्मीबाई पति महेश वास्कले 32 साल बड़वानी, मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले 75 साल बड़वानी, विजय खरगोन, सुखदेव पाटीदार खरगोन, मलु बाई पति भगवान खरगोन, कान्हा पिता संतोष पाटीदार खरगोन, कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार खरगोन, पिंकी पति कालू वास्कले बड़वानी, सुमित पिता कमल धार, अर्जुन मनावर के नाम शामिल है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button