AutoFEATUREDTechमध्यप्रदेश

नारी सम्मान योजना कांग्रेस ने लॉन्च की, मोदी और शिवराज जिस स्कूल में गए कांग्रेस ने बनाया उसे कमलनाथ बोले

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा, 2018 में हमने वोट से सरकार बनाई, इन्होंने सौदे से सरकार बनाई। मैं मुख्यमंत्री था, सौदा कर सकता था, लेकिन मैंने कहा- कुर्सी जाना है, तो जाए। शिवराज सिंह बेरोजगार नौजवान और किसानों की पुकार नहीं सुन सकते, इनके आंख और कान बंद हैं।

 

 

इनका मुंह बहुत चलता है। शिवराज बहुत व्यस्त हैं। एक हाथ भ्रष्टाचार में, दूसरा अत्याचार में व्यस्त है। घोषणाओं और झूठ की मशीन बन गए हैं। 5 महीने में चुनाव हैं। जगह-जगह जा रहे हैं। अब यह मुख्यमंत्री शिलान्यास और भूमि पूजन मंत्री हैं। शिवराज जी, जनता को जवाब दीजिए- आपने दिया क्या? महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घर-घर शराब दी, बलात्कार दिया, आदिवासी अत्याचार दिया।

 

 

यह प्रदेश की तस्वीर है। आज जब हम इनसे सवाल करते हैं, तो कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? मोदी जी अगर आप स्कूल गए, तो वो स्कूल कांग्रेस ने बनाया था, शिवराज जी, अगर आप कॉलेज गए, तो वो कॉलेज कांग्रेस ने बनाया था। कमलनाथ ने मंगलवार को छिंदवाड़ा के परासिया में नारी सम्मान योजना लॉन्च की। कांग्रेस यह योजना शिवराज सरकार की 1000 रुपए हर महीने देने वाली लाडली बहना योजना के मुकाबले में लाई है।

 

कमलनाथ ने मंच से घोषणा करते हुए कहा, हमारी सरकार बनती है तो मध्यप्रदेश में जितनी भी बंद खदाने हैं, उनकी लीज निरस्त कर जमीन गरीबों को देंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा के पास बचा क्या है? पुलिस, पैसा और प्रशासन। याद रखें कल के बाद परसों आता है। पुलिस, पैसा और प्रशासन का आप जो उपयोग करना चाहते हैं, 5 महीने में कर लीजिए। कांग्रेस की स्कीम में 1500 रुपए हर महीने देने का वादा है। घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। नारी सम्मान योजना के फॉर्म कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरवाएंगे।

 

कांग्रेस का कहना है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलने लगेगा। उन्हें न तो कहीं भटकने की जरूरत है, न कतार में लगने की, रजिस्ट्रेशन फॉर्म घर पर ही भरवाकर रसीद दी जाएगी। कांग्रेस का दावा है कि सरकार आने पर कांग्रेस महिलाओं को सालभर के 18 हजार रुपए (1500 म 12) देगी। सिलेंडर पर सालभर में 7200 (600 म 12) सब्सिडी देगी। इस तरह कांग्रेस महिलाओं को सालभर में 25 हजार रुपए की मदद देगी।

 

पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल
मंच पर पर्वतारोही मेघा परमार ने कांग्रेस जॉइन की। कमलनाथ सरकार के दौरान मेघा को महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश ने बेटी बचाओ-बेटी
पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा, आज मैं कांग्रेस परिवार में प्रवेश कर रही हूं, यह मेरे जीवन का सौभाग्यशाली दिन है।

 

 

भाग्यशाली हूं कि नारी सम्मान योजना की लॉन्चिंग की साक्षी हूं। एक किसान की बेटी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर कमलनाथ ही बना सकते हैं। कमलनाथ घोषणाएं नहीं करते, वचन निभाते हैं।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button