मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीधी मझौली में कल लेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीधी मझौली में कल लेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल भी रहेंगे उपस्थित
विधानसभा चुनावों के दृष्टिकोण से संगठन में कसावट लाने की तैयारी
पोल खोल राजू सीधी
कल 12 मई सुबह 9 बजे मझौली के चंद्रोदय पैलेस में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आगमन हो रहा है इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल, जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला भी उपस्थित रहेंगे। जहां ब्लॉक मंडलम सेक्टर के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत उक्त बैठक बहुत अहम मानी जा रही है। चुनाव के पहले संगठन में बूथ स्तर तक कसावट लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में दौरा कर रहे हैं उसी तारतम्य में उनका सीधी के मझौली में भी आगमन हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button