मध्यप्रदेश

पंचतत्व में विलीन हुई स्व. ब्रजेन्द्र सिंह मिस्टर की धर्मपत्नी, छोटे बालक ने दी मुखाग्रि।

पंचतत्व में विलीन हुई स्व. ब्रजेन्द्र सिंह मिस्टर की धर्मपत्नी, छोटे बालक ने दी मुखाग्रि।
सीधी। जिले के कद्दावर नेता रहे ब्रजेन्द्र नाथ सिंह की धर्मपत्नी माधुरी सिंह का जबलपुर उपचार के दौरान गुरूवार को निधन हो गया था। जिनका पार्थिव शरीर देर रात उनके गृह स्थल कमर्जी हाउस में लाया गया था। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित अन्य लोग रात में ही पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं आज शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार पड़ैनिया में किया गया जिनके छोटे बालक विकास चौहान पिंकू ने माता को मुखाग्रि दी है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली है। अजय सिंह राहुल ने दोनों बच्चों को इस दुखद घड़ी में सांत्वना देते हुए ईश्वर सिंह मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए हैं।
ज्ञात हो कि जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आकाश चौहान रिंकू एवं विकास चौहान पिंकू की माता के निधन की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर पहुंच गई। उनके निज गृहग्राम कमर्जी से भी भारी संख्या में लोगों का आना हुआ है। कही न कहीं इस घराने से हर लोगों का ताल्लुक होने के कारण भारी संख्या में लोग यहां उपस्थित हुए। उनके निधन की खबर मिलने पर शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केके तिवारी, इन्द्रशरण सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद, कांग्रेस नेता नवीन सिंह, दिनेश पाठक, अरविन्द तिवारी संकट, उमाशंकर यादव, पुष्पराज सिंह बघेल, धीरेश सिंह, रावेन्द्र सिंह बाबा, मनोज सिंह तुर्रा, हिंछराज सिंह, वृन्दावन शुक्ला, गोपाल सिंह, त्रिभुवन शुक्ला, राजेन्द्र सिंह बेलहा, राकेश सिंह, तिलकराज सिंह तेंदुआ, रामनाथ जायसवाल सरपंच महराजपुर, प्रदीप सिंह दीपू सरपंच नौढिय़ा, गंगा साकेत बटौली, सुनील चौधरी सहित काफी संख्या में आम लोगों की उपस्थिति रही।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button