दिग्विजय के टिप्स से कांग्रेसियों में हुआ नई ऊर्जा का संचार,वक्ताओं ने इशारों में बताया अंतर कलह समाप्त करने पर ही जीत संभव।

दिग्विजय के टिप्स से कांग्रेसियों में हुआ नई ऊर्जा का संचार,वक्ताओं ने इशारों में बताया अंतर कलह समाप्त करने पर ही जीत संभव।
संजय सिंह मझौली सीधी
जिले के विधानसभा क्षेत्र धौहनी में 12 मई शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का एक दिवसीय दौरा धौहनी से होते हुए टिकरी पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद सिंह शेर गांव के मार्गदर्शन एवं जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह के अगुवाई में आत्मिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनका काफिला नगर क्षेत्र मझौली के चंद्रोदय पैलेस में निर्धारित समय के अनुसार पहुंचा जहां बूथ लेवल, सेक्टर प्रभारी एवं मंडलम कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक में दिग्विजय सिंह,अजय सिंह राहुल व कमलेश्वर पटेल सहित अन्य नेताओं ने पार्टी को विजय दिलाने के लिए कई टिप्स दिए जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित कर दिग्विजय सिंह द्वारा एक नया फार्मूला अपनाते हुए सबको चौका दिया गया जो इस क्षेत्र के लिए अनोखी एवं अनुकरणीय मानी जा रही है क्योंकि कार्यक्रम से सजे मंच में महिलाओं को मंचासीन कर खुद दिग्विजय सिंह एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री एवं सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालचंद गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, भूपाल सिंह उपाध्यक्ष जनपद कुसमी, रामकृष्ण गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता सहित जिले के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ अंतिम पंक्ति में बैठकर कार्यक्रम संचालित कराया गया जहां वक्ताओं द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए वहीं वक्ताओं द्वारा वक्तव्य के समय कुछ चूक अथवा असंतुलित बात कही गई तो दूसरी तरफ सहायक संचालक की जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह उन बातों पर सुधार एवं सुझाव देते रहे। वहीं मंच का संचालन अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी जिला सीधी ज्ञान सिंह के द्वारा किया गया।
वक्ताओं में तिलक राज सिंह उईके जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस जिला सीधी के द्वारा जहां जिले एवं धौहनी विधानसभा में विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण स्वर्गीय दाऊ साहब की देन है जिस कारण आज निरक्षर एवं अंगूठा छाप श्रमिक एक से डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन उठा रहे हैं वहीं तेंदूपत्ता नीति को भी उन्हीं की देन बताते हुए कहा कि वह योजना आज तेंदूपत्ता श्रमिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं दिग्विजय सिंह के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा गया कि जब से श्री सिंह मुख्यमंत्री थे उस समय शिक्षकों की भर्ती सरपंच, जनपद सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में दिया गया था जिसके वजह से आज प्रत्येक ग्राम में 5 से 10 शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। साथ कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में उनके पार्टी की सरकार बनने पर किए गए वादा एवं घोषणा पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि वे शिक्षक पद से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी में तन मन से समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं और जहां भी जैसा संगठन का आदेश और निर्देश मिलेगा उसी हिसाब से काम करते रहेंगे। उनके संबोधन में जहां कार्यकर्ताओं द्वारा ताली बजाकर समर्थन व्यक्त किया गया वहीं श्री सिंह के चेहरे में खुशी एवं आत्म संतुष्टि के भाव देखे गए। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रही कमलेश सिंह ने कहा कि 2023 का चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता यह मानकर मेहनत एवं प्रयास करें कि यह चुनाव उनका है एवं कांग्रेस संगठन का है यही सोच धौहनी में जीत दिलाएगी वहीं कांग्रेस पार्टी के खेमे बाजी पर अप्रत्यक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा गया कि अपने ही लोग चुनाव के समय टांग खींचने का काम करते हैं जिस पर भी संगठन को कड़ी निगाह रखनी पड़ेगी इस बात को गंभीरता से लेते हुए दिग्विजय सिंह द्वारा मौके पर ही कहा गया कि ऐसे लोगों का नाम व्यक्तिगत तौर पर उन्हें अवगत कराएं जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके। सिंगरौली जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखा जा रहा है उससे भरोसा होता है कि धौहनी में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प के साथ कांग्रेस के विजय मिशन के लिए काम करना होगा। कांग्रेस नेत्री एवं जनपद अध्यक्ष कुसमी श्याम वती सिंह द्वारा सीधे तौर पर क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम पर दमन कराने का आरोप लगाया और कहा गया कि उनके कार्यकर्ताओं को झूठी शिकायत के आधार पर जेल कराया जा रहा है वहीं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी विधायक के इशारे पर मनमानी कर रहे हैं जिस कारण आम जनता के लिए अधिकारियों के सामने संघर्ष करना पड़ता है तब काम होते हैं इसके साथ ही स्थानी मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी हंस लाल यादव के द्वारा मंच से ही कहा गया कि संगठन को इस बात पर विचार करना चाहिए कि प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र धौहनी का ही होना चाहिए अन्यथा कार्यकर्ताओं में बगावत की स्थिति पैदा हो सकती है। अन्य वक्ताओं में उमा सिंह जनपद सदस्य, सुमन गिरि कार्यकर्ता एकता परिषद, रामकुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मझौली, इंद्रबली सिंह, देवेंद्र सिंह दादू जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, कार्यक्रम का समापन भाषण रामेश्वर नीखरा पूर्व सांसद के द्वारा दिया गया जिनके द्वारा कहा गया कि कांग्रेस के लिए वातावरण भी अनुकूल है और कार्यकर्ताओं में उत्साह भी है यही उत्साह बना रहे तो धौहनी विधानसभा में पार्टी की जीत अवश्यंभावी है टिकट चाहे जिसे मिले कार्यकर्ताओं को इसकी चिंता किए बिना यह मानकर की उन्हें राहुल गांधी के लिए वोट मांगना है, सोनिया गांधी के लिए, दिग्विजय सिंह के लिए और प्रदेश के लिए वोट मांगना है। कार्यक्रम समापन के बाद उनका काफिला ब्योहारी के लिए रवाना हुआ।
प्रवीण चतुर्वेदी ने लिया कांग्रेस की सदस्यता
गोंडवाना पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता प्रवीण चतुर्वेदी दिग्विजय सिंह के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करने का संकल्प लिया जिसके लिए श्री सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
दिग्विजय सिंह काफिला के साथ बैगा परिवार के साथ किया भोजन
मझौली से कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत ब्योहारी जाते समय ग्राम चमराडोल में बैगा परिवार रामकली पति राम बहोर बैगा जनपद सदस्य के यहां दिग्विजय सिंह अपने काफिला के साथ पहुंचे जहां बैगा समाज के लोगों से संवाद करने के उपरांत सबके साथ बैठकर भोजन किए।