कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम,जीत का असर विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी दिखाई देगा|

कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम,जीत का असर विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी दिखाई देगा|
सीधी 13 मई, 2023
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह नें कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए वहां के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सोनियाजी, मल्लिकार्जुन खडगे जी राहुल गांधी जी और श्रीमती प्रियंका गांधी जी को बधाई दी है|
सिंह ने कहा कि कर्नाटक राज्य में कांग्रेस की शानदार जीत निश्चित ही आदरणीय राहुल गांधी जी की अटूट मेहनत का परिणाम है| देश में फैलाए गये नफरत के माहौल को खत्म करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए उनके द्वारा निकाली गई “भारत जोड़ो यात्रा” के परिणाम कांग्रेस की कर्नाटक में जीत के साथ ही स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं|
अजयसिंह ने कहा कि राहुल जी के इस यज्ञ में सोनिया गांधीजी और श्रीमती प्रियंका गांधी जी का भी उल्लेखनीय योगदान है,जिन्होंने राहुलजी के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रोत्साहन और संबल प्रदान किया|
उन्होंने कहा कि हमारे सम्माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की भी कर्नाटक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही है| निश्चित ही इस जीत का असर इस साल मध्यप्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा|