मध्यप्रदेश

कर्नाटक के विजय पर कुसमी में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर जीत क जशन मनाया।

कर्नाटक के विजय पर कुसमी में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर जीत क जशन मनाया।

अमित श्रीवास्तव कुसमी

कर्नाटक प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की एकतरफा जीत के खुशी में तहसील मुख्यालय कुसमी चौराहे में कुसमी ब्लाक के कांग्रेसियों द्वारा हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा पाठ कर प्रसाद वितरण और आतिशबाजी के साथ जीत की खुशी मनाये है।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री श्यामवती सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी शेषमणि प्रसाद पनिका के नेतृत्व में सर्वप्रथम चौराहे में हनुमान जी को प्रसाद अर्पित करने के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया साथ ही जय कांग्रेस विजय कांग्रेस, कर्नाटक तो झांकी है मध्य प्रदेश बांकी है, राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद ,राहुल भैया जिंदाबाद,कमलेश्वर पटेल जिंदाबाद के नारे लगाए गए और पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री जनपद सदस्य सावित्री देवी पनिका,रणमत सिंह विमल जयसवाल,जन्मेजय जयसवाल दौलत प्रसाद गुप्ता अरुण गुप्ता राम सागर गुप्ता लाला साहू संतोष गुप्ता सहित कई कांग्रेसी एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाये है।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button