बारात में ननिहाल गई किशोरी के साथ रिश्ते के चाचा ने किया बालात्कार।

आठ साल की किशोरी से बलात्कार, अस्पताल में भर्ती।
बारात में ननिहाल गई किशोरी के साथ रिश्ते के चाचा ने किया बालात्कार।
पोल खोल सीधी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के खड्डी पुलिस चौकी अंतर्गत निवासी में आठ साल की किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण कर घर के पीछे ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर घटना के बाद किशोरी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विगत ११ मई को बच्ची रिश्ते में चाचा के साथ ननिहाल बारात में शामिल होने के लिए गई हुई थी। रात में सभी लोग बारातियों के स्वागत में ब्यस्त थे। इसके बाद बच्ची वह गायब हो गई। ११ मई की रात करीब ११ बजे उसे घर के पीछे पेड़ के नीचे ले जाकर बालात्कार किया गया। अगले दिन १२ मई को वह आरोपी चाचा के साथ अपने घर वापस पहुंची। जहां उसकी हालत खराब होने पर मां ने कारण पूंछी तो आपबीती बच्ची ने बताई। अगले दिन १३ मई को बच्ची को सीधी लाया गया, जहां हालत खराब होने के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार उपचार के बाद बच्ची की हालत में सुधार है।
उपनिरीक्षक पूनम सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ घटना कारित करने वाले युवक की उम्र करीब 3२ वर्ष बताई गई है। उसके विरुद्ध भादवि की धारा 376 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। खड्डी चौकी अंतर्गत ही १० मई को एक पांच साल की किशोरी के साथ भी इसी तरह बालात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था।