AutoFEATUREDTechमध्यप्रदेश

कलेक्टर :समय सीमा में पूर्ण करे सिंगरौली महोत्सव की तैयारिया

कलेक्टर अरूण परमार ने जिले की 15 वी वर्षगाठ पर सिंगरौली महोत्सव आयोजन के आयोजन हेतु आयोजन समितियो का गठन किया जाकर महोत्सव की तैयारिया समय सीमा के अंदर पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये है। जहा 23 एवं 24 मई 2023 एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की स्थापना के उपलक्ष्य में सिंगरौली नगर गौरव दिवस 27 मई को आयोजित किया जायेगा।

 

 

 

उक्त गरिमामय आयोजन के लिए जहा समितियो का गठन किया गया है वही समारोह के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश को नियुक्त किया गया है। समारोह के सहायक नोडल अधिकारी आयुक्त नगर निगम पवन कुमार सिंह को बनाया गया है।

 

 

गठित समितियो के तहत आयोजन समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होगे तथा सदस्य अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी उपखण्ड अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौ, नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला जन सम्पर्क अधिकारी होगे। सस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होगे तथा सदस्य उपखण्ड अधिकारी माड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय, जिला जन सम्पर्क अधिकारी, प्रचार्य उतकृष्ट विद्यालय बैढ़न, डीपीएस विन्ध्यनगर, डीपाल, डीपीएस निगाही होगे। वही स्वागत एवं आमंत्रण समिति के अध्यक्ष उप संचालक किसान कल्याण,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, कार्यपालन यंत्री नगर निगम, तहसीलदार सिंगरौली तथा जन सम्पर्क अधिकारी सिंगरौली सदस्य होगे।

 

 

मंच एवं बैठक व्यवस्था संयुक्त कलेक्टर, आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग करेगे। परिवहन एवं आवास समिति के अध्यक्ष उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली होगे तथा सदस्य जिला परिवहन अधिकारी,जिला आबकारी अधिकारी, एवं थाना प्रभारी यातायात सदस्य होगे। वही वित्त प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली होगे।

 

 

सदस्य अपर कलेक्टर,उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली,आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली, उप संचालक खनिज विभाग,जिला कोषालय अधिकारी सदस्य होगे। वही सत्कार समिति के अध्यक्ष महा प्रबंधक जल विकास निगम होगे तथा सदस्य जिला आपूर्ति अधिकारी,उपयुक्त वित्त नगर पालिक निगम सिंगरौली तथा खाद्य सुरंक्षा अधिकारी सदस्य होगे। प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला होगे तथा सदस्य जिला खनिज अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी एवं लोक सेवा प्रबंधक होगे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button