मध्यप्रदेश

लापरवाही: उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगा रहता है ताला लोगों को नहीं मिल रहा इलाज।

लापरवाही: उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगा रहता है ताला लोगों को नहीं मिल रहा इलाज।

सीधी: गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र तो खोले गए हैं। लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए लोगों को निजी चिकित्सालय क्लीनिकों पर या जिला स्तर पर अस्पताल में जाना पड़ता है। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कहने को तो यहां 24 घंटे एएनएम और इलाज की सुविधा मिलना है, लेकिन ताला नहीं खुलने से ग्रामीणों को विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है।
सिहावल जनपद अन्तर्गत कई उप स्वास्थ्य केन्द्र में हमेशा ताला बंद रहता है जिसके कारण यहां मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को इलाज कराने के लिए या फिर झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ रही है या फिर जिला मुख्यालय या अन्य शहरों में जाकर इलाज कराना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उपस्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ एएनएम कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोगों को समय पर इलाज नहीं मिलता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराने में समस्या आती है। तो वहीं छोटी-मोटी बीमारियों को ग्रामीणों को दवा तक उपलब्ध नहीं हो पाती है। क्षेत्र की हजारों आबादी को यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिहावल अंतर्गत कई उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत देखने से पर ऐसा लग रहा है कि यहां कई महीनों से नहीं खुला और न कोई यहां कर्मचारी पहुंचा है। उप स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की वजह से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से लाभ नहीं मिल रहा है। यदि अधिकारी मांनीटरिंग व निरीक्षण करें तो ग्रामीण अंचलों के उप स्वास्थ्य केंद्रों का लाभ लोगों को मिलने लगे।

हमेशा बंद रहता है केन्द्र
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चाहिए को वे अपने अमले पर नजर रखे ताकि सही लोगों को शासन की मंशानुसार स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्यालय से सटे गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण उन्होंने किया होता तो शायद बंद नहीं होता। ग्रामीणों ने बताया कि यहां का स्वास्थ्य केेद्र हमेशा बंद रहता है और कभी खुला भी तो कुछ देर में बंद हो जाता है कौन यहां पदस्थ है और क्या सेवा दे रहा है इसकी जानकारी लेने कोई नहीं आता है।

जर्जर हो गया भवन
जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत कुछ वर्ष पूर्व सलैया उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण लाखों की लागत से बनाया गया था लेकिन अब इस केन्द्र की हालत काफी जर्जर हो गई है। उप स्वास्थ्य केन्द्र के सामने बनाया गया चबूतरा धराशायी हो गया है जिससे पता चलता है कि केन्द्र की नींव कितनी मजबूत होगी।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button