मध्यप्रदेश

भाजपा वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में बोले प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु -कार्यकर्ताओं की मेहनत से साकार होगा “अबकी बार 200 पार का नारा“।

भाजपा वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में बोले प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु -कार्यकर्ताओं की मेहनत से साकार होगा “अबकी बार 200 पार का नारा“।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 9 वर्ष पूरे होने पर 30 मई से जिले भर में चला जाएगा वृहद संपर्क महा अभियान – देव कुमार

सीधी । 2003 से पहले दिग्विजय सिंह के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार में मध्यप्रदेश में दुरावस्था का दौर था। सीधी भी विकास से अछूता था, सड़क, बिजली और पानी के लिए लोग तरसते थे। लेकिन भाजपा सरकार में सीधी  विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। देश और प्रदेश के हो रहे विकास से हमारे विपक्षी दल घबराएं हुए है, वें दिन- रात सिर्फ़ झूठ और भ्रम फैलाने के काम में लगे रहते है। हमारे कार्यकर्त्ता पूरी ताकत से  झूठ और भ्रम फैलाने वालों को उखाड़ फेकेंगे और प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लाएंगे। प्रदेश नेतृत्व ने अबकी बात 200 पार का जो नारा दिया है वह कार्यकर्ताओं की मेहनत से साकार होगा।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने सोमवार को जिला कार्यसिमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। 

30 मई से 30 जून तक चलेगा व्यापक अभियान

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। नए भारत के नए मध्यप्रदेश में शिवराज जी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून के बीच देशभर में व्यापक अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि के साथ नीचे तक का बूथ कार्यकर्त्ता और पन्ना समिति तक का कार्यकर्त्ता एक्टिव होकर पुरे महीने गांव-गांव और घर-घर जाकर मोदी सरकार और प्रदेश सरकार के कामों से जनता को अवगत कराएंगे। उन्होने कहा कि यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण अभियान है इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो।
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने जिला कार्यसमिति का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक और अभूतपूर्व नौ वर्ष जनता के कल्याण को समर्पित रहा है। हमने जनता की सेवा और देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों को आगामी 30 मई से लेकर 30 जून तक घर-घर तक पहुंचाने के लिए कमर कस लें। कोई भी घर अछूता ना रहे। हर एक घर हमारे लिए मंदिर समान है। इस निमित्त अपने आप को इस अभियान में खफा दें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान को महा जनसंपर्क अभियान का लोकसभा क्षेत्र का संयोजक घोषित किया।

कमलनाथ ने न कभी गांव देखा न खेत, झूठा वादा कर किसानों को बनाया डिफाल्टर

जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि जिन कमलनाथ ने न कभी गांव देखा न खेत देखा, उन्होंने कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को डिफाल्टर बना दिया था। भाजपा सरकार में संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान हित में निर्णय लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के 2 लाख रूपये तक के 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों पर बकाया ब्याज की राशि 2 हजार 123 करोड़ रूपये माफ करने के लिए ब्याज माफी योजना को मंजूरी दी।

सासंद श्री मती रीती पाठक ने कहा कि दुर्भाग्य से 15 महीने मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार रही। इन पंद्रह महीनों में कमलनाथ ने भाजपा सरकार में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान दी जाने वाली सहायता राशि भी रोक दी थी। यहाँ तक की मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने गरीबों के मुँह से उनका निवाला तक छीन लिया। इन्ही कमलनाथ ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर छला तो रोजगार के नाम पर युवाओं को ढोल बजाने और ढोर चराने की ट्रेनिंग देकर उनका मजाक उड़ाया था। कमलनाथ ने बूढ़े और लाचार वृद्धजनों की तीर्थदर्शन योजना तक बंद कर दी थी। आज भाजपा की प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तीर्थ दर्शन यात्रा की शुरुआत की है। यहाँ तक की आज हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बना है। आज मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को प्रयागराज की तीर्थ-यात्रा पर ले जा रही नियमित फ्लाइट को विमानतल से रवाना किया।

झूठ  बोलकर फार्म भरवा रहें कांग्रेसी

सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने में और झूठ बोलने में माहिर है। हमारी सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की तो कांग्रेस को भी बहनों की याद आने लगी, अब कांग्रेसी झूठ बोलकर फार्म भरवा रहें है। कार्यकर्त्ता अलर्ट रहे और बहनों को बताएं कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तब योजनाएं बंद कर बहनों से उनका हक़ छीना, जिसके कारण ये लोग सत्ता से बेदखल हुए। जिले में 2 लाख से अधिक लाडली बहनों के पंजीयन हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहनों को स्थानीय निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक तौर पर सशक्त बनाया।

विधायक श्री शुक्ला ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस की वादाखिलाफी, भ्रष्ट और गरीब विरोधी नीतियों के बारे में बताना है और नागरिकों को इनसे चेताना भी है। आपके परिश्रम से सीधी जिले में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोटशेयर के साथ भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास रचेगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि बैठक में वृत्त निवेदन जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे और शोक प्रस्ताव मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने रखा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार ने किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के हाथों वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश सिंह चौहान, प्रिंस साकेत, गामा कोल, राकेश कोल, लाला कोल, बबली कोल, अंकित चर्मकार, दीपू साकेत, तेजा कोल, दीपू रावत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसका सभी ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलेश्वर सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव बहादुर सिंह चंदेल, पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक, सीधी जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामकुमार साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्षो में अंजू पाठक, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्रीश मिश्रा, जिला महामंत्री विवेक कोल, विधानसभा संयोजकों में डॉ यूके श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, आदित्य सिंह, आनंद शुक्ला, विश्व वन्धु धर द्विवेदी, जिला मंत्रियों में लवकेश सिंह,  अखिलेश पांडे, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, राकेश सिंह, दिलीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया, सुमन कोल, मनोज सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, चंद्रपाल सिंह उईके, आगा मंसूर अली खान, मंडल अध्यक्षों में अंबुज सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्णलाल पयासी छोटू, सूर्य प्रताप सिंह, विनोद पटेल, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री एवं प्रकोष्ठ के संयोजक और जिला कार्यसमिति के सैकड़ों  सदस्य उपस्थित रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button