आवारा सांड ने महिला को पटका,पार्षद ने बचाई जान।

आवारा सांड ने महिला को पटका,पार्षद ने बचाई जान।
स्वीपर बस्ती में महिला पर किया हमला, हालत गंभीर
-देर रात तक आवारा सांड को पकड़ने में जुटा रहा प्रशासन
सीधी। शहर में दिनों आवारा एक बैल आतंक का पर्याय बना हुआ है। जो कई लोगों पर हमला कर जख्मी कर चुका है, जिसके भय से बाजार में कोई भी बैल दिखने पर लोग रास्ता बदल देते हैं। इस बैल ने सोमवार की रात को फिर एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला के पेट में गंभीर चोट आई है। घटना सोमवार की रात करीब १०.३० बजे की है।
बताया गया कि नगर पालिका की सफाई कर्मी स्वीपर बस्ती निवासी शांति स्वीपर सफाई का काम कर वापस अपने घर जा रही थी, चौरसिया कॉलोनी में पहुंचते ही बैल ने महिला पर हमला बोल दिया, जिससे बैल की सींघ महिला के पेट में घुस गई। गंभीर हालत में उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेहोशी का इंजेक्शन देकर पकड़ा गया बैल:-
घटना की सूचना पाकर स्वीपर कॉलोनी के लोग हांथ में डंडा लिए सड़क पर उतर आए। मौके पर पार्षद पूनम सोनी किसी कार्य से वापस लौट रही थी,पार्षद घटना की सूचना नगर पालिका अमले को दी गई। नगर पालिका एनीमल एंबूलेंस वैन लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। बैल के आतंक से परेशान कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था, फिर बैल को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्कशन लगने के १५ मिनट बाद बैल बेहोश हुआ तब जाकर उसे वैन में लोड़कर शहर से बाहर ले जाया गया।
सम्राट चौक से गांधी चौक तक करता था भ्रमण-
यह बैल अक्सर सम्राट चौक से गांधी चौक के मध्य विचरण करता था, जहां आम लोगों सहित दुकानदारों को भी निशाना बनाता था, इससे दुकानदार भी त्रस्त थे, इसके हमले से परेशान होकर कुछ लोग कुल्हाड़ी से भी हमला कर दिए थे, जिससे पैर में चोट आई थी।