मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व के सामने आज विश्व की महा शक्तियां भारत के सामने नतमस्तक – शरदेन्दु। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व के सामने आज विश्व की महा शक्तियां भारत के सामने नतमस्तक – शरदेन्दु। 

मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न 

सीधी ।भारतीय जनता पार्टी रामपुर नैकिन मण्डल की कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की शाख और मजबूत हुई है। तिरंगे का सम्मान विश्व स्तर पर बड़ा है। विश्व की महा शक्तियां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नतमस्तक हैं। हाथ मिलाने के लिए लालायित हैं। यह सब 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद से संभव हुआ है।

प्रदेश महामंत्री एवं विधायक श्री तिवारी ने कहा कि देश में असाध्य समझी जाने वाली समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित भाई शाह की जोड़ी ने चुटकी बजाते ही समाप्त कर दिया। पहले शिलान्यास कोई और करता था और उद्घाटन कोई और करता था। किंतु भारतीय जनता पार्टी के राज में हम ही भूमि पूजन, शिलान्यास और उसके पश्चात उसका उद्घाटन और लोकार्पण भी करते हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं के बीच अच्छा खासा जोश और उत्साह का वातावरण पैदा किया। मंडल कार्यसमिति ने प्रदेश महामंत्री का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शानदार स्वागत किया।

कांग्रेश को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने और दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाधार किया था। न बिजली थी, ना पानी था और ना ही कनेक्टिविटी के साधन थें । आज मध्य प्रदेश प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रमों की योजना की जानकारी मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने रखी। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार साहू, विधानसभा संयोजक वीरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ नेता आनन्द बिहारी मिश्र, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता, सुरेश अग्निहोत्री, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज मिश्रा, अभय सिंह, लवकुश गर्ग, शिवकांत उपाध्याय, सूर्यनारायण पांडेय, गुड़िया साकेत, अजय मिश्रा, अनूप चतुर्वेदी, विष्णु शर्मा, उमेश तिवारी, नागेंद्र सिंह, रवि साकेत, अक्षय पटेल, महेंद्र यादव, मनोज प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Back to top button