Sonebhadra: सेठ एम०आर०जयपुरिया स्कूल वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

नन्हे मुन्ने बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया
पोल खोल सोनभद्र
(दिनेश पाण्डेय)
सेठ एम.आर जयपुरिया स्कूल रावर्टसगंज में गुरुवार को वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और जोश के साथ हुआ सम्पन्न। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इन्द्रधनुषी रंगो की छटा बिखेरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा (सदस्य विधान परिषद उ० प्र०) के कर कमलों द्वारा और अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।
रमेश चंद्र दुबे पूर्व विधायक के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।आये हुए अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जयपुरिया ग्रुप के ए. जी. एम ऑपरेशन्स गौतम पाण्डेय की उपस्थिति में छात्रों ने शिव तांडव, इसरो, महिला सशक्तिकरण एवं डीजिटल इंडिया के माध्यम से उत्कृष्ट श्रेणी का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चंद्रमोहन कुमार, मुस्कान अग्रहरी, वन्दना, आँचल द्विवेदी ,प्रज्ञा पाण्डेय, नेहा चौबे, तृप्ति मिश्रा, तृप्ति शाश्वत, कपिल सेठ, पूजा यादव, मीनू श्रीवास्तव, सेजल सिंह ,नीलम कुमारी शाहरूख खान, सौम्या श्रीवास्तव, तनु सिंह प्रांजू, प्रियंका ने भरपूर सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विजय पाण्डेय द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमे उन्होंने शैक्षणिक एवं सहपाठ्यचर्या से संबंधित गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियाँ पर प्रकाश डाला।
अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ सम्पन्न हुआ।साथ ही एमएलसी आशुतोष सिन्हा के निजी सचिव – कलाधर तिवारी भी रहे मौजूद।