Sonebhadra: ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी(चाचा जी) का 75 वां जन्मदिन धूम धाम से हुआ सम्पन्न

मीडिया फोरम ऑफ इण्डिया (न्यास)-सोनभद्र जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव के देख रेख में हुआ समापन
पोल खोल सोनभद्र
(दिनेश पाण्डेय)
आज़ादी का अमृत महोत्सव संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन 17 जनवरी को आज़ादी का अमृत महोत्सव विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी मीडिया फोरम ऑफ इण्डिया (न्यास) जिला इकाई सोनभद्र के तत्वावधान में “भारत के विकास में पत्रकारों की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल ईश्वर प्रसाद स्नात्कोत्तर महाविद्यालय हिन्दुवारी- मिर्जापुर मार्ग, देउरा राजा तेन्दू, जनपद सोनभद्र।
वरिष्ठ पत्रकार पं० मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ‘चाचा जी के 75 वें जन्म दिवस पर संगोष्ठी/सम्मान समारोह मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया फोरम ऑफ इण्डिया (न्यास)। मुख्य अतिथि प्रो०राम मोहन पाठक पूर्व कुलपति नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय प्रयागराज, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार भोला मिश्रा ने किया।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार/ बार कौंसिल आफ़ इण्डिया इलाहाबाद के सदस्य राकेश शरण मिश्र, अनिल मिश्र, रचना तिवारी, चिंता पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,अरविंद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव,राकेश दुबे, विजय शंकर चतुर्वेदी, राजेश द्विवेदी, राजेश पाठक,आशीष पाठक,इमरान,पीयूष त्रिपाठी,प्रभात सिंह चंदेल,विमलेश त्रिपाठी, पंकज देव पाण्डेय, संजय श्रीवास्ता, राकेश सिंह, एसपी पाण्डेय, सैकड़ो लोग उपस्थित थे।