AutoFEATUREDTechउत्तर प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन की सौगात यूपी और झारखंड के लोगों को ‎मिलेगी

यूपी और झारखंड के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जबकि झारखंड को पहली बार इस सेमी हाई स्पीड की सौगात मिलेगी।

 

 

यूपी में लखनऊ और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। वहीं झारखंड में रांची और पटना के बीच इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है। झारखंड में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के 25 अप्रैल को लांच होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि कुछ तकनीकी चुनौतियों के कारण इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार रेलवे लखनऊ और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है।

 

 

उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने कहा ‎कि गोरखपुर और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव फिलहाल शुरुआती चरण में है और इस मामले पर काम जारी है। उधर, झारखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात जल्द मिलने की संभावना है, जो रांची से पटना के बीच चलेगी। हालांकि, दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने कहा ‎कि रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अभी फाइनल नहीं हुआ है।

 

हालांकि, संभावना है कि ट्रेन गया के रास्ते रांची और पटना के बीच चलेगी। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के मई के आखिरी तक शुरू होने की संभावना है।

 

बता दें कि सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को चलाई गई थी। इसके बाद यह यूपी को मिलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button