Singrauli : त्रिमूला इंडस्ट्रीज का घायल श्रमिक ने तोड़ा दम

सुनील सोनी
पोल खोल सिंगरौली
बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली स्थित त्रिमूला इन्डस्ट्रीज कंपनी में 11 मार्च को बायलर के फटने से आधा दर्जन श्रमिक घायल हो गये थे। जिसमें तीन श्रमिकों की हालत नाजुक बनी हुई थी। जिनका उपचार बीएचयू वाराणसी में चल रहा था कि आज श्रमिक विकास यादव की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
#Trimula_Industries_में_कर्मचारियों_की_स्थिति_गंभीर ?
गौरतलब हो कि गोंदवाली स्थित त्रिमूला इंडस्ट्रीज कंपनी प्रबंधन की घोर लापरवाही से 11 मार्च को एक बड़ा हादसा हुआ था। आरोप है कि बायलर में कई दिनों से खामिया दिख रही थी। इसके बावजूद प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में छ: श्रमिक घायल हो गये थे। जिनमें से तीन श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई थी।
आज गुरूवार को बिहार प्रांत के निवासी विकास यादव की वाराणसी मेें उपचार के दौरान मौत हो गयी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रबंधन पर विकास यादव के मौत के बाद और अपराध की धाराएं बढ़ायी जायेंगी।