AutoFEATUREDTechUncategorizedभारतराजनीति

सत्याग्रह करने की नहीं मिली इजाजत कांग्रेस को राजघाट पर

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशव्यापी सत्याग्रह कर रहे हैं। दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि स्थल के पास भी कांग्रेस सत्याग्रह के लिए जुटे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। कांग्रेस नेता जदगीश टाइटलर भी इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेता दिल्ली में राजघाट पर आयोजित संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी के अनुसार राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह संकल्प सत्याग्रह सभी प्रांतों एवं जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष हो रहा है। यह सुबह 10 बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा कि कांग्रेस के अनुरोध को कानून और व्यवस्था और यातायात कारणों से खारिज कर दिया गया है और सीआरपीसी की धारा 144 के तहत राजघाट और उसके आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। संसद के सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता राजघाट पहुंचे।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जहां हमने त्रुटियां पाई हैं, वहां हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट से राहत मिलेगी। न्यायपालिका में हमें विश्वास है। यह मामला सिर्फ उस फैसले के बारे में नहीं, भारत के लोकतंत्र पर क्या प्रभाव पड़ रहा है उस पर है। क्या लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए?

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button