AutoFEATUREDTechUncategorizedमध्यप्रदेश

लाडली बहना योजना का पंजीयन डेढ़ लाख के पार

सबसे ज्यादा चितरंगी जनपद क्षेत्र में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत हितग्राहियों का पंजीयन,1 लाख 65 हजार से अधिक का है टारगेट

पोल खोल सिंगरौली।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अतिमहत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पंजीयन इन दिनों जोर पकड़ा हुआ है। जिले में अब तक तकरीबन डेढ़ लाख के पार पंजीयन हो चुका है। जिसमें चितरंगी जनपद क्षेत्र में सर्वाधिक पंजीयन हुआ है।

गौरतलब हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का आरंभ किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना को जारी किया है। इसकी सहायता से महिलाएं प्रत्येक माह 1000 तथा प्रत्येक वर्ष 12000 प्राप्त कर सकेंगे। यह योजना महिलाओं और लड़कियों के निजी खर्चो को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। जहां जिले भर के ग्राम पंचायतों एवं नगर निगम के वार्डों में शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों का पंजीयन एवं केवाईसी कराया जा रहा है। कलेक्टर अरूण कुमार परमार ने लाडली बहना योजना के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले एवं जनपद स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है।

ताकि निर्धारित समयसीमा के अंदर 30 अपै्रल के पूर्व निर्धारित टारगेट 1 लाख 65 हजार से अधिक का पंजीयन कराया जा सके। जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक करीब 1 लाख 50 हजार के पार लाडली बहना योजना के तहत हितग्राहियों का पंजीयन कराया जा सका है। बताया ज रहा है कि चितरंगी जनपद क्षेत्र में अभी तक 46424, देवसर में 41139, बैढऩ में 42310 एवं नगर निगम सिंगरौली में 20367 हितग्राहियों का पंजीयन किया जा चुका है। जिला प्रशासन का मानना है कि करीब 1 लाख 65 हजार महिलाओं का पंजीयन कराना है। जिला पंजीयन लक्ष्य के नजदीक पहुंच गया है। अभी भी 10 दिन से अधिक का समय बचा है। मैदानी अमले को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। जहां तीव्र गति के साथ पंजीयन कराया जा रहा है।

चितरंगी ब्लॉक में सर्वाधिक हुआ पंजीयन
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिले में डेढ़ लाख से अधिक का पंजीयन हुआ है। जिसमें चितरंगी जनपद पंचायत क्षेत्र में सर्वाधिक पंजीयन हुए हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक चितरंगी जनपद क्षेत्र में 46424 हितग्राहियों का पंजीयन कराया जा चुका है। जानकारी में बताया गया है कि कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत चितरंगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिश्चन्द्र द्विवेदी के सतत् मानीटरिंग के चलते पंजीयन के कार्य में गति पकड़ी है। जनपद के कर्मचारी बताते हैं कि जपं सीईओ रोजाना सुबह 9 बजे से लेकर करीब दो घण्टे तक सभी ग्राम पंचायतों के सचिव एवं पीसीओ से वर्चुअल के माध्यम से प्रगति की समीक्षा करतें हैं और एक-एक सचिवों से प्रगति की जानकारी भी हासिल कर कड़े निर्देश भी दिये जाते हैं।

ननि क्षेत्र में पंजीयन का आंकड़ा 20 हजार के पार
नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में अभी तक मात्र 20 हजार 3 सौ से अधिक लाडली बहना योजना के हितग्राहियों का पंजीयन हुआ है। बताया जा रहा है कि इस पंजीयन में वार्ड क्र.41 टाप पर है। यहां के पार्षद की सक्रियता के चलते महिलाओं का पंजीयन तेजी के साथ हो रहा है। जबकि कई ऐसे वार्ड हंै जहां के कई पार्षद ज्यादा रूचि नहीं ले रहे हैं। इसी कारण नगर निगम क्षेत्र में पंजीयन की प्रगति रफ्तार नहंी पकड़ रही है। हालांकि निगमायुक्त एवं ननि के अन्य अधिकारी लगातार समीक्षा कर प्रगति का जायजा भी ले रहे हैं।

पंजीयन की ताजा स्थिति
ज.पं. का नाम कुल पंजीयन
चितरंगी 46424
देवसर 41139
वैढऩ 42310
नगर निगम सिंगरौली 20367
योग 150240

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button