AutoFEATUREDTechUncategorizedक्राइममध्यप्रदेश

बंधौरा पुलिस ने फिर पकडी अवैध रेत

 

गर्रा नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे ट्रेक्टर को पकड़ा, मामला दर्ज

पोल खोल सिंगरौली।

सिंगरौली जिले में अवैध रेत उत्खनन / परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक युसूफ कुरैशी के कुशल निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, एसडीओपी राजीव पाठक एवं माड़ा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर बन्धौरा चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने फिर रेत के अवैध कारोबार पर कार्यवाही की है।

जानकारी अनुसार गिरफ्तारी वारंटी के तमिली पर निकले सहायक उपनिरीक्षक हरिनाथ सिंह उइके, आरक्षक पुष्पकार पोरवाल एवं आरक्षक विकास मौर्य को मूखविर से सूचना मिली की गर्रा नदी तरफ से स्वराज कंपनी का नीले रंग का ट्रैक्टर ट्राली में अवैध रेत उत्खनन कर विक्री हेतु करसुआ राजा तरफ आ रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने प्रभारी को दी, जिसके बाद बन्धौरा पुलिस ने रेड कार्यवाही कर कर्तुआलाल तरफ मेन रोड में उक्त ट्रेक्टर को पकड़ा। ट्रेक्टर चालक पुलिस को देखकर ट्रेक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर ट्रेक्टर क्र. MP 66A 4932 की ट्राली मे रेत लोड पाया गया। उक्त ट्रेक्टर चालक एवं वाहन स्वामी के इस कृत्य पर अपराध क्रमांक 68/23 धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही कर पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर व ट्राली को जप्त कर लिया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही उप निरी, प्रियंका मिश्रा, स.उ.नि. हरिनाथ सिंह उइके, स.उ.नि. रमेश प्रसाद, प्र. आर 81 सतीश मिश्रा, आर 20 रविनंदन सिंह तोमर, आर. 575 पुष्कर पोरवाल, आर. 314 विकास मौर्य की सराहनीय भूमिका रही।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button