व्यापार मंडल सिंगरौली की कार्यकारिणी गठित

राम सुमिरन गुप्ता पुनः अध्यक्ष एवं प्रवीण बंसल कोषाध्यक्ष बने
पोल खोल सिंगरौली।
व्यापार मंडल सिंगरौली की सिलवर डालर में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी गठित किया गया है। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता को से फिर से अध्यक्ष एवं प्रवीण बंसल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक की संरक्षक अध्यक्षता मास्टर कृष्ण कुमार जायसवाल ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक विजय गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रोहित गुप्ता ने व्यापार मंडल के उदेश्य के बारे में विधिवत जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार मंडल सिंगरौली का गठन सन 1980 में किया गया था। यह गैर राजनैतिक संगठन है जिसका उदेश्य व्यापार हित में देश हित एवं व्यापारी हित में कार्य करना है।
पुर्नगठित कार्यकारिणी में कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी रोहित गुप्ता को सौंपा गया है। वही संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह होंगे जबकि उपाध्यक्ष पद पर शेखर सिंह, सुरेन्द्र जैन, राजू सोनकर को मनोनीत किया गया है।
संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी अमित कुमार तिवारी एवं मयंक चतुर्वेदी को दिया गया है। वही हरमीत सिंह, सुदर्शन सिंह, राजेश मुन्ना अग्रहरी, संदीप बंसल, तरनजीत सिंह टक्कर को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। संगठन में कोष की जिम्मेदारी प्रवीण बंसल को दिया गया है। जबकि डा. एस पी गुप्ता को चिकित्सा पक्रोष्ठ का संयोजक, अधिवक्ता सीता राम साहू को शिक्षा एवं विधि प्रकोष्ठ का संयोजक एवं मनोज बंसल को खेल प्रकोश्ठ का संयोजक तथा मो. अलीम को अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के संयोजक होंगे। व्यापार मंडल के सरंक्षक के रूप् में कांत देव सिंह, मास्टर कृष्ण कुमार जायसवाल, दधिलाल सिंह, विजयगोयल कार्यकारिणी में सरंक्षककी भूमिका में रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रवेश पटेल, बृजेन्द्र जायसवाल एवं रोहित जायसवला को कार्यकारिणी सदस्य के रूप् में शामिल किया गया है। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प् अर्पित कर किया गया। इय मौके पर व्यापारियों द्वारा सामुहिक रूप से सत्य निष्ठा एवं ईमानदारी से देश हित एवं व्यापारी हित में कार्य करने का शपथ लिया गया।
संगठन में छोटे -बड़े का भेदभाव नही होना चाहिए
व्यापार मंडल सिंगरौली के नव निर्वाचित अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि मुझे फिर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं उस पर पुरी निष्ठा एवं ईमानदारी से व्यापार हित, राष्ट हित एवं व्यापारी हित में कार्य करने के लिए खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस संगठन में बड़ा – छोटा व्यापारी होने का भेदभाव नही रहता है हमारे लिए सभी एक समान है। यहां पर कुछ व्यापारी संगठन पद मिलने पर केवल अपने लिए सोंचते है अपने विकास में ही लगे रहते है। उन्होने कहा कि यहाँ के व्यापारियों की विस्थापन की पीड़ा है। इसके लिए हम सब व्यापारी एक कमरे नही बल्कि खुले में महा पंचायत आयोजित कर जो निर्णय होगा उस पर अमल किया जायेगा। संगठन का ढ़ाचा अकेले निर्णय लेने का नही बल्कि सामुहिक निर्णय लिया जायेगा। संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को जोड़ने का कार्य किया जायेगा। जहा भी व्यापारियो की जरूरत होगी वहा संगठन पुरी ताकत से खड़ा रहेगा।