AutoFEATUREDTechUncategorizedमध्यप्रदेश

शहर में निकाली गयी विशाल शोभा यात्रा,उमड़ा जनसमूह

जयश्री परशुराम के उद्घोष से गूंजा ऊर्जाधानी,जगह-जगह हुआ स्वागत

पोल खोल सिंगरौली।

जयश्री परशुराम के उद्घोष से शहर गूंज उठा। भारी तादात में परशुराम के अनुयाइयों ने गगनभेदी उद्घोष करते रहे। शनिवार की सुबह 11 बजे माजनमोड़ शिव मंदिर से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गयी। इन्द्रा चौक नवजीवन विहार होकर वापस बैढऩ के रामलीला मैदान में पहुंची। जहां वक्ताओं ने भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरूआत शोभायात्रा से हुई। जहां दो रथयात्रा सजा धजाकर परशुराम भगवान की शोभायात्रा निकाली गयी। एक रथयात्रा की अगुवाई शक्तिनगर मॉ ज्वालामुखी मंदिर के प्रधान पुजारी श्लोकी प्रसाद मिश्रा कर रहे थे। जबकि दूसरे रथ यात्रा का नेतृत्व स्थानीय जनों ने किया। तत्पश्चात शोभा यात्रा में भगवान परशुराम के अनुयायी पैदल, कुछ बाइक से वहीं अन्य वाहनों में सवार होकर गगनभेदी नारे का उद्घोष करते हुए चल दिये। बैढऩ शहर के साथ-साथ इंदिरा चौक होकर वापस रामलीला मैदान शोभा यात्रा पहुंची।

इसके पूर्व जगह-जगह विधानसभा चुनाव के कई दावेदारों के साथ-साथ विधायक रामलल्लू बैस ने विशाल शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए मिष्ठान एवं जलपान कराया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहडोल संभाग के संभागायुक्त राजीव शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि ब्राम्हण एकता समिति के प्रदेशाध्यक्ष अवधेश उर्मलिया ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। इस दौरान द्वय अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि ब्राम्हण समाज सभी समाज को सहेजने का काम करता है। इस दौरान कार्यक्रम में गोविन्द प्रसाद पाण्डेय, सूरज प्रसाद पाण्डेय, अमित द्विवेदी, डॉ. डीके मिश्रा, रुपेश चंद्र पाण्डेय, प्रवीण शुक्ला, रजनीश पाण्डेय, देवेश पाण्डेय, विनोद चौबे खड़ौरा, मिथिलेश मिश्रा, विनोद चौबे कचनी, सुधांशु मिश्रा, राजकुमार पाण्डेय, विपिन द्विवेदी, संदीप चौबे, अशोक पाण्डेय, मनोज दुबे, डॉ.आरडी पाण्डेय सहित ब्रम्ह समाज के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button