AutoFEATUREDTechUncategorizedमध्यप्रदेश

कार्यालयों में लगेंगे सेवा प्रदान शिविरः-कलेक्टर

 

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 मई से

पोल खोल सिंगरौली। 

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से प्रारंभ अभियान में चिन्हांकित 67 सेवाए पात्र हितग्राहियो को प्रदान की जायेगी। सभी मैदानी कार्यालयो में सेवा प्रदाय शिविर लगाये जाये उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर अरूण परमार ने उपस्थित अधिकारियो को दिया। कलेक्टर ने कहा कि जहा ग्रामीण क्षेत्र के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होगे वही नगरीय क्षेत्र के नोडल अधिकारी नगर निगम के आयुक्त होगे।

कलेक्टर ने कहा कि यह शिविर 10 मई से 25 मई तक आयोजित होगी। शिविर प्रारंभ होने के पूर्व पोस्टर बैनर एवं दिवाल लेखन के भी कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि शिविर के प्रारंभ में जन प्रतिनिधियो को भी आमंत्रित करे। कलेक्टर ने कहा कि 67 सेवाओ के जो आवेदन ऑन लाईन या आफॅ लाईन संबंधित कार्यालयो में अभियान प्रारंभ के पूर्व लंबित उनका निराकरण अभियान के दौरान किये जाने तथा प्रत्येक दिन के निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जायेगी। वही अभियान अवधि में प्राप्त निर्धारित सेवाओ के आवेदनो का निराकरण भी पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित किया जायेगा। तथा पोर्टल पर जिले के शिविर की सख्या भी दर्ज की जायेगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि अभियान समाप्ति पश्चात चिन्हांकित 67 सेवाओ से कोई पात्र हितग्राही वंचित न रहे। पात्र आवेदन पत्रो शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाये। वही सीएम हेल्प लाईन पोर्टल पर 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज किंतु वर्तमान में लंबित समस्त शिकायते अलग से प्रदर्शित की जायेगी। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शिविर के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 4 सेवाओ का भी राजस्व विभाग लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करे जिसमें चालू खसरा खतौनी के प्रतिलिपियो को प्रदान करना। चालू नक्शे के प्रतिलिपियो का प्रदाय अविवादित नामातरण करना, अविवादित बटनवारा करने की भी सेवा शिविर में प्रदान की जाये।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान विभागवार जिन्हे 67 सेवाओ का लाभ दिये जाने से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन के लंबित आवेदन पत्रो के निराकरण के प्र्रगति की जानकारी प्राप्त करने पश्चात निर्देश दिये कि कई विभागो द्वारा प्राप्त आवेदनो का निराकरण रूचि पूर्वक नही किया गया है जिसके कारण अभी भी पोर्टल पर संबंधित विभागो की शिकायते अधिक प्रदर्शित हो रही है। संबंधित विभगीय अधिकारी रूचि लेकर समय सीमा के अंदर संतुष्टि पूर्वक शिकायतो का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने गेहु उपार्जन के प्रगति की समीक्षा कर जिला आपूर्ति अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। तथा कहा कि किसी भी सुरत में भण्डारण किया गया गेहु भीगने न पाये। आवश्यक व्यवस्थाऐ सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, एसडीएम ऋषि पवार, बी.पी पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की, नगर निगम आयुक्त पवन कुमार सिंह, जिला परिवहन अधिकारी बीक्रम सिंह राठौर, अधीक्षण यंत्री विद्युत आरपी मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मिश्रा, एलडीएम नितिन पटेल सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button