AutoFEATUREDTechUncategorizedक्राइममध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेसियों ने मनाया जश्न कर्नाटक की जीत के बाद मोरवा में

पोल खोल सिंगरौली।

कर्नाटक में आये चुनावी नतीजे के बाद कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। कर्नाटक में पार्टी की सरकार बनने से खुश सिंगरौली के नेताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। अब दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में भी जनता इसी तरह भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी और यहां भी कमलनाथ के नेतृत्व में जनता कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

कर्नाटक में आये चुनावी परिणाम के बाद मोरवा में कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर जश्न मनाया। ब्लॉक युवक कांग्रेस मोरवा के तत्वाधान में समस्त विंगों के पदाधिकारीगण देर शाम फल मंडी के समीप इकट्ठा होकर ढोल नगाड़ों की धुन पर लोगों को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इसके बाद पटाखे फोड़ते हुए कांग्रेस जिंदाबाद, कर्नाटक तो एक झांकी है मध्यप्रदेश अभी बाकी है के नारों के साथ समस्त पदाधिकारियों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष लाला तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शेखर सिंह, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं प्रकोष्ठ नरेंद्र चंद्र सिंह, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज कुलश्रेष्ठ, प्रवक्ता बी के सिंह परिहार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, स्माइल मलिक, जयकांत महाराज, निखत बानो, विजय सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपेंद्र सिंह, सुनील नियरिया समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[URIS id=12776]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button